ट्रेडिंग के नाम पर 2283 करोड़ की ठगी, भोपाल STF ने 2 ठगों को पकड़ा, दुबई में मास्टरमाइंड
Rohit Sahu | Published:
scam telegram share trading
BotBro ट्रेडिंग के नाम पर दो कंपनियों ने टेलीग्राम लिंक से देशभर में 2283 करोड़ की ठगी की। STF भोपाल ने दिल्ली से दो आरोपियों को पकड़ा और 90 करोड़ की राशि फ्रीज की। जांच में दुबई कनेक्शन भी मिला।
भोपाल एसटीएफ ने BOTBRO ट्रेडिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा किया है। देशभर में निवेश और फिक्स रिटर्न का लालच देकर 2283 करोड़ रुपए की ठगी की गई। 8% के रिटर्न का लालच देकर ठग लोगों को झांसे में लेते थे। रेनेट टेक्नोलॉजी और किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशन नाम की कंपनियों के 16 बैंक खातों में यह बड़ी राशि ट्रेस हुई है। भोपाल एसटीएफ ने अभी तक 90 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज कर दी है।
इंदौर निवासी ईशान सलूजा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। उनसे 20.18 लाख रुपए ठग लिए गए थे। दिल्ली से आए आरोपी पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 18 हजार और फिर बाकी रकम चेक से वसूली। इसके बाद उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पूरा रैकेट दुबई से ऑपरेट होता है। वहां बैठा मास्टरमाइंड हर ट्रांजेक्शन में कमीशन लेता था। डॉलर कन्वर्जन और मेटा-5 अकाउंट के जरिए पैसे दिखाकर निवेश का फर्जी दिखावा किया जाता था।फिलहाल पुलिस ने ऐसे खातों की कुल 90 करोड़ की राशि फ्रीज की है। बाकी की राशि कहां गई, इसका पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा
एसटीएफ ने SIT गठित की है जिसमें डीएसपी जगदीश सिंह सिद्धू और इंस्पेक्टर हरिसिंह धारवे शामिल हैं। ईडी द्वारा फेमा एक्ट के तहत जांच जारी है। एसटीएफ का कहना है कि और गिरफ्तारियां जल्द होंगी। साथ ही बाकी रकम की तलाश की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
टेलीग्राम लिंक के जरिए करते थे ठगी
भोपाल STF ने दिल्ली से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मदन मोहन और दीपक शर्मा दोनों Yorker FX और Yorker Capital नाम से लोगों को टेलीग्राम पर लिंक भेजते थे। लिंक में BOTBRO नाम की स्कीम में हर माह 6-8% रिटर्न देने का झांसा दिया जाता था। शुरुआत में कुछ रिटर्न देकर भरोसा बनाया जाता, फिर लिंक को बंद कर दिया जाता। देशभर में 7 राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। ठगों ने अब तक 2283 करोड़ रुपए की ठगी की है।
इंदौर के ईशान से हुई थी 20.18 लाख की ठगी
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
- रेनट और किंडेंट कंपनियों के पास कोई RBI, NBFC या पेमेंट एग्रीगेटर रजिस्ट्रेशन नहीं था।
- किंडेंट ने MCA को ट्रायल बैलेंस में 1.1 करोड़ दिखाए, लेकिन खाते में 703 करोड़ का लेन-देन हुआ।
- रेनट टेक्नोलॉजी ने 7.2 करोड़ दिखाए, लेकिन 1580 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर हुए।
- इन कंपनियों पर 6 राज्यों में 12 FIR दर्ज हैं।
- हर साल नए नाम से खाते खुलवाए जाते थे, मार्च से पहले बंद कर दिए जाते।
- साइबर एक्सपर्ट हेमराज चौहान के अनुसार BOTBRO एक AI ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन टेलीग्राम लिंक से ट्रेडिंग कंपनियां कभी काम नहीं करतीं। 99% लिंक फर्जी होते हैं।
दुबई से जुड़ा ठगी का मास्टरमाइंड
यह भी पढ़ें...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा
ठगी की जांच के लिए एसटीएफ ने SIT गठित की?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari