2 मिनट में ब्रेन ट्यूमर का चलेगा पता, एमपी की छात्रा बना रही AI बेस्ड एप

Shreya Nakade | Jul 01, 2024, 13:36 IST
Share
ब्रेन ट्यूमर के लिए एआई बेस्ट ऐप
ब्रेन ट्यूमर के लिए एआई बेस्ट ऐप

मध्‍य प्रदेश के भोपाल में एक छात्रा ब्रेन ट्यूमर की जांच के लिए एप बना रही है। अभी डॉक्टर को ट्यूमर की जांच में 3 घंटे तक का समय भी लग जाता है। ऐप से 2 मिनट में ट्यूमर की जांच हो पाएगी...

ब्रेन ट्यूमर की जांच के लिए एक ऐसा ऐप बनाया जा रहा है जो 2 मिनट के अंदर ब्रेन ट्यूमर का पता लगा लेगा। यह एप पूरी तरह से AI पर बेस्ड होगा। एमआरआई ( MRI ) रिपोर्ट की जांच कर यह ट्यूमर का 2 मिनट में पता लगाएगा।

इससे डॉक्टर्स का काफी समय बचेगा। साथ ही मरीज का इलाज भी जल्दी शुरू हो पाएगा। यह एप भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल ( shraddha agrawal ) बना रही हैं।

अभी दो से तीन दिन का समय लगता है

वर्तमान में एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर ट्यूमर का पता मैनुअल स्टडी करके लगाया जाता है। इसमें कई बार 2 से 3 दिन का समय भी लग जाता है। एप के जरिए चंद मिनटों में ट्यूमर का पता चल जाएगा। इससे न सिर्फ डॉक्टर्स का बहुत सारा समय बचेगा, साथ ही मरीज का इलाज भी जल्दी शुरू हो जाएगा।

जल्द लॉन्च होगा एप

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड रिसर्च की श्रद्धा अग्रवाल यह ऐप प्रोफेसर तन्मय बसु के मार्गदर्शन में विकसित कर रही है। इसका एल्गोरिदम तैयार हो चुका है।

यह ऐप एक MRI रिपोर्ट को स्कैन करेगा। इसके बाद उसके पिक्सल्स की स्टडी कर यह पता लगाएगा कि सिर के किस हिस्से में ट्यूमर है।

ये खबर भी पढ़िए...

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

न्यूयार्क में मॉडल का प्रदर्शन

श्रद्धा अग्रवाल बीते दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई हेल्थ इनफार्मेशन कांफ्रेंस में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने ट्यूमर की जांच करने वाले ऐप के मॉडल का प्रदर्शन किया था। वहां मौजूद विशेषज्ञों की टीम ने इस खोज को बहुत महत्वपूर्ण माना।

ये खबर भी पढ़िए...

Meta AI हुआ भारत में लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अभी MRI की होती है मैन्युल स्क्रीनिंग

श्रद्धा अग्रवाल द्वारा बनाया जा रहा एप MRI को टेक्नोलॉजी के जरिए पढ़ने का पहला तरीका होगा। यह एप AI पर आधारित है। अब तक MRI की स्टडी मैनुअल तरीके से ही होती आई है।

MRI रिपोर्ट आने पर ब्रेन डॉक्टर्स मैनुअली उसकी जांच करके ट्यूमर का पता लगाते हैं। क्रिटिकल केसेस में ऐसी स्टडी में 2-3 दिन भी लग जाते हैं।

श्रद्धा द्वारा बनाए जा रहे एप में 1 हजार से ज्यादा पुराने ब्रेन ट्यूमर केसेस के MRI अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा इस पर डॉक्टर्स की स्टडी भी अपलोड की गई है। इसी आधार पर AI आधारित एप ट्यूमर का पता लगाएगा। अभी ऐसे ही और रिपोर्ट्स एप में अपलोड करनी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

फोनपे -पेटीएम को टक्कर देगा Jio का UPI ऐप, Online Payment समेत मिलेंगे कई फायदे

ट्यूमर के इलाज

Tags:
  • ट्यूमर के इलाज
  • AI बेस्ड ऐप
  • ब्रेन ट्यूमर ऐप
  • श्रद्धा अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच