घूसखोर driver है 14 मौतों का गुनहगार, जानें कैसे हुआ था बर्खास्त

Jitendra Shrivastava | Mar 01, 2024, 22:35 IST
Share
THESOOTR
मध्यप्रदेश में डिंडौरी हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी

मध्यप्रदेश में डिंडौरी हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे का जिम्मेदार ड्राइवर जबलपुर नगर निगम में ग्रेड-2 का कर्मचारी भी रह चुका है। करीब 6 साल पहले लोकायुक्त ने इसे को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा था, अभी बर्खास्त है।

नील तिवारी, JABALPUR, मध्य प्रदेश के डिंडौरी में गुरुवार को सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे में घायल लोगो ने पिकअप के ड्राइवर घूसखोर अजमेर सिंह को घटना का जिम्मेदार बताया है

नगर निगम से बर्खास्त है driver

आरोपी चालक ( driver ) अजमेर सिंह तेकाम शहपुरा के ढोढा करोंदी गांव का रहने वाला है। जबलपुर नगर निगम में ग्रेड-2 का कर्मचारी भी रह चुका है। करीब छह साल पहले लोकायुक्त ने अजमेर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी ने नौकरी जाने के बाद अपनी पत्नी के नाम पर पिकअप खरीद लिया था और गांव में ही चलाने लगा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

महादेव सट्टा एप केस के आरोपी तलरेजा को ED ने भोपाल से कैसे पकड़ा,जानिए

Rahul Gandhi की न्याय यात्रा कल से 5 दिन MP में, 8 सीटों से गुजरेगी

Congress विधायक नहीं लड़ना चाहते चुनाव, 13 सीटों के पैनल में 14 के नाम

आदिवासी MLA कमलेश्वर डोडियार का BJP से मोह भंग, BAP उतारेगी लोकसभा प्रत्याशी

बिना बीमा, फिटनेस के दौड़ा रहा था वाहन

आरोपी के पिकअप वाहन एमपी 20 जीबी 4146 का बीमा 2021 में समाप्त हो चुका है, आरटीओ की वेबसाइट के अनुसार वाहन का इंश्योरेंस इसके बाद से ही रिन्यू नहीं कराया गया। शहपुरा पुलिस ने अम्हरी देवरी के रहने वाले ओमकार सिंह की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक भी घायल है जिसका मेडिकल अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

एक ही गांव में 10 मौतें, पसरा मातम

शहपुरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को गांव के लिए रवाना किया गया। इनमें सबसे ज्यादा शव अम्हाई देवरी गांव के लोगों के थे। इन शवों को दफनाने के लिए जेसीबी से गड्ढे खुदवाए गए, दोपहर बाद सभी शवों को दफना दिया गया। इनमें मदन सिंह (50), पुन्नू सिंह (55), सरजू मरावी (45), मुलिया बाई (60), कृपाल सिंह (45), बसंती बाई (35), लाल सिंह मार्को (55), रामी बाई (55), सेमबाई (40) और रामपति बाई (30) शामिल हैं।

कैसे हुआ था हादसा

शहपुरा के अम्हाई देवरी गांव में रहने लवकेश मार्को की बहन को बेटा हुआ है। उसके चौक का कार्यक्रम मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव स्थित ससुराल में था। जिसमें शामिल होने के लिए 34 लोग गए थे। 28 लोग अम्हरी देवरी गांव के थे और बाकी छह लोग रिश्तेदार थे। इनमें 17 महिलाएं भी शामिल थीं। बुधवार शाम करीब चार बजे सभी लोग पिकअप एमपी 20 जीबी 4146 में सवार होकर घुघरी गांव के लिए निकले थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, इस दौरान बिछिया-बड़झर के बीच मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे ढलान पर पलट गया। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Tags:
  • driver
  • घूसखोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज