पहले नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, फिर देवर और नंदोई ने मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Raj Singh | Sept 18, 2024, 13:12 IST
the sootr
ग्वालियर में देवर और नंदोई ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। अब महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां देवर और नंदोई ने एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना जिले के कंपू थाना क्षेत्र की है।
महिला ने जब आरोपियों को इस घिनौने कृत्य को करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़िता आरोपियों से बिल्कुल भी नहीं डरी और थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
दरिंदों की शिकार महिला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की रहने वाली है, उसकी उम्र 26 साल है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके देवर छोटू ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। उसने कहा कि डबरा आ जाओ क्योंकि वह वहां अकेली रहती है और वह डबरा में उसकी नौकरी लगवा देगा।
देवर की बातों पर विश्वास कर महिला वहां पहुंच गई और वहां उसका जीजा अरविंद भी मौजूद था साथ में छोटू भी था, जो सफेद रंग की कार लेकर आया था। इसके बाद उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और काफी देर तक घुमाते रहे। ऐसा करते-करते अंधेरा हो गया। इसके बाद महिला ने ग्वालियर चलने को कहा लेकिन वहां कोई साधन नहीं था। इसके बाद देवर और नंदोई ने कहा कि वे उसे छोड़ देंगे, जिस पर महिला राजी हो गई। इसके बाद तीनों कार में बैठकर चले गए। रास्ते में तीनों खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके, जहां तीनों ने बैठकर खाना खाया।
ये भी खबर पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बजेगी शहनाई, समधिन ने शेयर की दामाद-बेटी की नई तस्वीरें
खाना खाने के बाद छोटू और अरविंद ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। फिर वे कार में बैठकर ग्वालियर के आमखो में पीपल के पेड़ के पास पहुंचे तो छोटू ने कार रोकी और फिर उसने महिला के साथ गलत काम किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो छोटू और अरविंद ने उसके साथ मारपीट की और उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
महिला द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन हैवान अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
महिला ने जब आरोपियों को इस घिनौने कृत्य को करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़िता आरोपियों से बिल्कुल भी नहीं डरी और थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
देवर की बातों पर विश्वास कर महिला वहां पहुंच गई और वहां उसका जीजा अरविंद भी मौजूद था साथ में छोटू भी था, जो सफेद रंग की कार लेकर आया था। इसके बाद उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और काफी देर तक घुमाते रहे। ऐसा करते-करते अंधेरा हो गया। इसके बाद महिला ने ग्वालियर चलने को कहा लेकिन वहां कोई साधन नहीं था। इसके बाद देवर और नंदोई ने कहा कि वे उसे छोड़ देंगे, जिस पर महिला राजी हो गई। इसके बाद तीनों कार में बैठकर चले गए। रास्ते में तीनों खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके, जहां तीनों ने बैठकर खाना खाया।
ये भी खबर पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बजेगी शहनाई, समधिन ने शेयर की दामाद-बेटी की नई तस्वीरें
महिला से हुई मारपीट
आरोपी घर से हैं फरार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava