BSNL ने ग्वालियर में शुरू की प्रीमियम नंबरों की नीलामी, इन 4 राज्यों के लोगों को मिलेगा पसंदीदा नंबर

Sandeep Kumar | May 07, 2025, 23:14 IST
Share
bsnl-premium-numbers
bsnl-premium-numbers

BSNL ने ग्वालियर में जीएसएम मोबाइल धारकों के लिए प्रीमियम नंबरों की नीलामी शुरू की है। इसकी कीमत 1000 से 50,000 रुपए तक है। इस नीलामी के तहत सफल बोली लगाने वाले अपनी पसंद के वैनिटी नंबर लें सकेंगे।

MP News: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्वालियर शहर में जीएसएम मोबाइल धारकों के लिए प्रीमियम नंबरों की नीलामी शुरू की है। यह प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो चुकी है और मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश पश्चिम, और हिमाचल प्रदेश के लिए आगामी दिनों में आयोजित की जा रही है। नीलामी में ग्राहकों को अपनी पसंद के वैनिटी नंबर चुनने का अवसर मिलेगा, और बोली में जो सबसे ज्यादा कीमत लगाएगा, उसे वही नंबर दिया जाएगा।

नीलामी की प्रक्रिया 5 मई से 12 मई तक मध्य प्रदेश में, 6 मई से 14 मई तक हरियाणा में, 2 मई से 12 मई तक उत्तर प्रदेश पश्चिम में, और 2 मई से 11 मई तक हिमाचल प्रदेश में चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए... साल बदला, सवाल नहीं! रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की परीक्षा में फिर गड़बड़ी

इतने रुपए में होगी नीलामी

बीएसएनएल के डीजीएम ऑपरेशन एरिया, सुनील मरकाम ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें ग्राहकों को अपनी पसंद के प्रीमियम नंबर चुनने का मौका मिलेगा। बोली लगाने की प्रक्रिया में जो ग्राहक अधिकतम बोली लगाएंगे, उन्हें वह वैनिटी नंबर मिलेगा। इन नंबरों की कीमत 1000 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... MP के हजारों पटवारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की नई संविलियन नीति

ये हैं नंबर

सैंपल नंबर बेस प्राइज

87627-62762- 10000
94831-18311- 5000
82772-34567 -10000
94810-20304- 5000
82774-44444- 20000
82771-11111- 22000
82771-99999- 50000
82771-77777- 25000

नीलामी का फायदा

यह नीलामी उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक होगी जो एक प्रीमियम या वैनिटी नंबर प्राप्त करना चाहते हैं। वैनिटी नंबर वे होते हैं जो ग्राहकों की पहचान को बेहतर बनाते हैं, जैसे आसान और याद रखने योग्य नंबर। यह नीलामी प्रक्रिया बीएसएनएल द्वारा मोबाइल धारकों को एक नई सुविधा और वांछनीय नंबर चुनने का मौका प्रदान कर रही है।

नीलामी में बीएसएनएल द्वारा दिए गए नंबरों का आवंटन मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश पश्चिम, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर होगा। इस प्रक्रिया के सफल होने के बाद, अन्य राज्यों में भी यह नीलामी शुरू की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, युद्ध की तैयारी में ब्लैकआउट

ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: बांद्रा से रीवा तक सफर होगा आसान, चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन

नीलामी की तारीखें

मध्य प्रदेश: 5 से 12 मई
हरियाणा: 6 से 14 मई
उत्तर प्रदेश पश्चिम: 2 से 12 मई
हिमाचल प्रदेश: 2 से 11 मई

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • नीलामी
  • BSNL
  • हरियाणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच