BU के दीक्षांत समारोह के बिलों ने उड़ाए सबके होश, आधा कप चाय के लिए दिए 450 रुपए
Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2026, 12:58 IST
बीयू कन्वोकेशन में आधा कप चाय के 450 रुपए, RTI में खुलासा
भोपाल की बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के 2022-23 दीक्षांत समारोह में खर्च को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। RTI से सामने आया कि कार्यक्रम में आधा कप चाय के लिए 450 रुपए और सिर्फ 1 किलोमीटर की सवारी के लिए 3,000 रुपए का बिल लगाया गया।
भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (BU) इन दिनों अपने एक खास मामले को लेकर चर्चा में है। मामला यूनिवर्सिटी के 2022-23 के दीक्षांत समारोह के खर्चों से जुड़ा है। RTIके जरिए सामने आए बिलों में कुछ ऐसे भुगतानों का खुलासा हुआ है, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं।
दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी का बड़ा और खास आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में छात्रों को डिग्री और मेडल दिए जाते हैं। लेकिन BU में इस बार समारोह की तैयारियों से ज्यादा चर्चा उसके खर्चों को लेकर हो रही है।
आरटीआई के जरिए सामने आए बिलों देखकर लोग हैरान हैं। इनमें चाय से लेकर वाहन किराए तक के खर्च शामिल हैं। अब इन्हीं बिलों को लेकर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
![d822b8c8-ded]()
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात चाय के बिल को लेकर सामने आई है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, आधी कप काली चाय के लिए 450 रुपए का भुगतान किया गया। जबकि आमतौर पर बाजार में एक कप चाय की कीमत करीब 20 से 30 रुपए होती है।
इसके अलावा, सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी के लिए 3,000 रुपए का वाहन किराया भी बिल में दर्ज है। इतनी छोटी दूरी के लिए इतनी बड़ी रकम सामने आने के बाद अब खर्चों पर सवाल उठ रहे हैं।
![04db76df-741]()
![235057bd-3f0]()
आरटीआई में यह भी खुलासा हुआ कि दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर रवींद्र भवन में आयोजित किया गया था। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने करीब 2 लाख रुपए किराया चुकाया।
हैरानी की बात यह है कि यूनिवर्सिटी के पास अपना बड़ा ऑडिटोरियम मौजूद है, जहां ऐसे बड़े कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं। इसके बावजूद समारोह बाहर के हॉल में कराया गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब कैंपस में सुविधा थी तो बाहर हॉल लेने की जरूरत क्यों पड़ी और इतना बड़ा किराया क्यों दिया गया।
![cf2090ab-204]()
सबसे बड़ा सवाल इन बिलों की मंजूरी को लेकर उठ रहा है। यूनिवर्सिटी के फाइनेंस कंट्रोलर ने इन खर्चों पर पहले ही आपत्ति जताई थी। सरकारी भुगतान से पहले वित्त विभाग की जांच और मंजूरी जरूरी होती है। इसके बावजूद आपत्ति को नजरअंदाज कर सभी बिल पास कर दिए गए। अब सवाल है कि आखिर किसके आदेश पर यह भुगतान मंजूर हुआ और वित्त विभाग की आपत्ति पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।
यह आरटीआई यूनिवर्सिटी के पुराने छात्र धर्मेंद्र सिंह गौर ने लगाई थी। उनका कहना है कि जबBarkatullah University Campusमें अपना ऑडिटोरियम (convocation ceremony) मौजूद था तो समारोह बाहर क्यों कराया गया। धर्मेंद्र सिंह गौर ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह जनता के पैसों से जुड़ा मामला है।
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर जनसंपर्क अधिकारी शशांक शेखर ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं रजिस्ट्रार एसबी सिंह ने भी बिलों और कार्यक्रम स्थल को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
मौजूदा रजिस्ट्रार समर बहादुर सिंह का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल का नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कराएंगे।
barkatullah university bhopal केइस खुलासे के बाद छात्रों में भी नाराजगी है। छात्रों की मांग है कि लापरवाह अफसरों की पहचान हो। साथ ही जिम्मेदार अफसरों पर जरूरी कार्रवाई भी होनी चाहिए।
छात्रों की मांग है कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल केसमारोह के सारे बिल सार्वजनिक हों। सैंक्शन ऑर्डर और ऑडिट रिपोर्ट को भी सबके सामने लाया जाए। छात्रों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
दरअसल, पिछले कुछ समय से सरकारी विश्वविद्यालयों के खर्चों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इन संस्थानों में सरकारी और छात्रों से जुड़े फंड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर किसी खर्च को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो मामला गंभीर हो जाता है। खासकर जब बात किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम की हो। खर्च में पारदर्शिता नहीं होने से लोगों का भरोसा प्रभावित होता है। यही वजह है कि ऐसे मामलों में आरटीआई जैसे कानून की भूमिका अहम हो जाती है। बीयू का यह मामला भी अब इसी चर्चा का हिस्सा बन गया है।
फिलहाल इन आरोपों की पूरी तरह पुष्टि होना बाकी है। इसके लिए स्वतंत्र ऑडिट या प्रशासनिक जांच जरूरी होगी। जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि सामने आए दस्तावेजों से खर्चों को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। साथ ही वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह मामला सिर्फ एक यूनिवर्सिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा बन गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
MP में नाम बदलने की सियासत तेज, RGPV बदला अब बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी समेत किन नामों पर नजर
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विवाद के बाद व्यवस्था सुधारने सीनियर आईएएस को सौंपी कमान
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में हंगामा: गेट पर जड़े ताले, प्रभारी कुलगुरु को बाहर ही रोका
बरकतउल्ला विवि: वाग्देवी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बना लें, नाम हटाना उचित नहीं; मसूद
दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी का बड़ा और खास आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में छात्रों को डिग्री और मेडल दिए जाते हैं। लेकिन BU में इस बार समारोह की तैयारियों से ज्यादा चर्चा उसके खर्चों को लेकर हो रही है।
आरटीआई के जरिए सामने आए बिलों देखकर लोग हैरान हैं। इनमें चाय से लेकर वाहन किराए तक के खर्च शामिल हैं। अब इन्हीं बिलों को लेकर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
d822b8c8-ded
आधा कप चाय के 450 रुपए
इसके अलावा, सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी के लिए 3,000 रुपए का वाहन किराया भी बिल में दर्ज है। इतनी छोटी दूरी के लिए इतनी बड़ी रकम सामने आने के बाद अब खर्चों पर सवाल उठ रहे हैं।
04db76df-741
235057bd-3f0
कैंपस छोड़कर बाहर क्यों गए
हैरानी की बात यह है कि यूनिवर्सिटी के पास अपना बड़ा ऑडिटोरियम मौजूद है, जहां ऐसे बड़े कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं। इसके बावजूद समारोह बाहर के हॉल में कराया गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब कैंपस में सुविधा थी तो बाहर हॉल लेने की जरूरत क्यों पड़ी और इतना बड़ा किराया क्यों दिया गया।
cf2090ab-204
फाइनेंस कंट्रोलर की आपत्ति
आरटीआई लगाने वाले का गुस्सा
अफसरों ने साधी चुप्पी
मौजूदा रजिस्ट्रार समर बहादुर सिंह का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल का नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कराएंगे।
छात्रों ने की जांच की मांग
छात्रों की मांग है कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल केसमारोह के सारे बिल सार्वजनिक हों। सैंक्शन ऑर्डर और ऑडिट रिपोर्ट को भी सबके सामने लाया जाए। छात्रों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
सरकारी यूनिवर्सिटी पर सवाल
अभी जांच बाकी, तस्वीर साफ नहीं
ये खबरें भी पढ़ें...
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विवाद के बाद व्यवस्था सुधारने सीनियर आईएएस को सौंपी कमान
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में हंगामा: गेट पर जड़े ताले, प्रभारी कुलगुरु को बाहर ही रोका
बरकतउल्ला विवि: वाग्देवी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बना लें, नाम हटाना उचित नहीं; मसूद
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain