सतना में आग का गोला बना जलती पराली से उठा बवंडर, महिला जिंदा जली

Ravi Awasthi | Apr 26, 2025, 19:37 IST
Share
parali
parali

मध्य प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद ​किसान खेतों में गेहूं की पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सतना में एक महिला जलती पराली के बीच उठे बवंडर की चपेट में आकर जिंदा जल गई।

भोपाल। सतना में जलती पराली के बीच उठा बवंडर आग का गोला बन गया। तेजी से आगे बढ़ते इस बवंडर की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसने बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह हैरान करने वाली घटना सतना जिले के कोटर ख़म्भरिया गांव की है। यहां एक खेत में गेहूं की फसल कटने के बाद चारों तरफ पराली फैली थी। इसी दौरान करीब एक किमी.दूर किसी खेत में पराली जलाई गई। जलती पराली के बीच ही उठा हवा बवंडर यहां आग व धुंए के गोले में तब्दील हो गया।

यह तेज गति से आगे बढ़ा और अपने खेत में काम कर रही 54 वर्षीय तेजकली सिंह को भी अपने आगोश में ले लिया।

बताया जाता है कि बवंडर की रफ्तार इतनी तेज थी कि तेजकली इसकी चपेट में आने से खुद को बचा न सकी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही बवंडर ने उसे अपने आगोश में ले लिया। इसमें वह 80 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान तेजकली ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें .. राजधानी भोपाल में पराली जलाने पर लगी 3 महीने की रोक, कानून तोड़ा तो होगा एक्शन

प्रतिबंध बेअसर,50 दिन में 34 हजार केस

दरअसल,मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर सरकार का प्रतिबंध बेअसर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पराली जलाने वालों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिए जाने व संबंधित किसानों का अनाल एमएसपी पर नहीं खरीदने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

प्रशासन भी ऐसे मामलों में सख्ती दिखा रहा है। किसानों को समझाइश भी दी जा रही है। कुछ जगह,संबंधित किसानों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

बावजूद इसके, किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में गेहूं फसल कटाई के बाद बीते 50 दिनों में ही ऐसे करीब 34 हजार मामले सामने आ चुके हैं।



यह भी पढ़ें .. पराली जलाने पर प्रशासन का एक्शन, 17 किसानों पर लगाया भारी जुर्माना



पराली जलाने में नर्मदापुरम सबसे आगे

सूत्रों के अनुसार,पराली जलाने के मामले में नर्मदापुरम जिले के किसान सबसे आगे हैं। बीते 50 दिनों में जिले में 5784 घटनाएं दर्ज की गई। 3907 प्रकरणों के साथ दूसरा स्थान विदिशा का है। जो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में में है। चौहान के ही गृह जिला सीहोर भी 2646 प्रकरणों के साथ तीसरे तो रायसेन 2229 केस के साथ चौथे स्थान पर है।

पराली जलाने पर प्रतिबंध को लेकर आईसीएआर यानि इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट सैटेलाइट के जरिए इसकी निगरानी शुरू की गई। जिसमें ये आंकड़ें निकलकर आए।



यह भी पढ़ें .. सतना के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पार्टी से निष्कासित, महिला पत्रकार ने लगाए थे गंभीर आरोप



यह भी पढ़ें .. संजय गांधी हॉस्पिटल में विवाद, इलाज कराने आईं महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट



    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच