जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक से फिर मौत, MP में लगातार बढ़ रहे मामले
Abhilasha Saksena Chakraborty | Updated:
gym heart attack
जबलपुर के जिम में एक्सरसाइज करते समय एक कारोबारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
MP News: पिछले कुछ समय से जिम के दौरान लोगों में हार्ट अटैक की कई घटनाएं सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से भी कल (शुक्रवार) जिम के दौरान हार्ट अटैक से मौत की घटना सामने आई है। शहर के गोल्ड जिम में शुक्रवार सुबह एक कारोबारी की हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गे। 51 वर्षीय कारोबारी यतीश सिंघई को जिम में एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले ज़ाया गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो फुटेज में यतीश सिंघई को हाथों में डंबल लिए चलते हुए देखा जा सकता है। अचानक वे असहज महसूस करते हैं, डंबल नीचे रखते हैं और कुछ कदम आगे बढ़ते ही जमीन पर गिर जाते हैं। अस्पताल पहुंचने पर जरूरी जांच के बाद डॉक्टरों ने सिंघई को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई। यतीश सिंघई पिछले कई महीनों से गोल्ड जिम में नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रहे थे। उनके ट्रेनर ने बताया कि उस सुबह यतीश ने सीने में हल्का दर्द होने की बात कही थी। उन्हें आराम करने और भारी वजन न उठाने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हैवी वेट ट्रेनिंग की, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई। युवाओं में अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु की घटनायें सामने आ रही हैं। हाल ही में इंदौर में एक 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो दिन पहले भी फैक्ट्री में काम कर रहा एक युवक अचानक हार्ट अटैक आने से फैक्ट्री के गेट पर गिर कर मर गया। कुछ समय पहले शादी में डांस करते समय 23 साल की युवती की मृत्यु हो गई थी। इसी तरह के कई और मामले भी सामने आ रहे हैं।
एमपी के छात्रों ने बनाई hi-tech डिवाइस! हार्ट अटैक आने पर 100 नंबर पर जाएगा मेसेज
जबलपुर: जिम में एक्सरसाइज के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत,देखिए वीडियो #Jabalpur #Gym #Exercise #heartattack #viralvideo #TheSootr pic.twitter.com/51FJrwTu29
— TheSootr (@TheSootr) April 19, 2025
सीने में दर्द के बाद भी की एक्सरसाइज
कई मामले आए सामने
हार्ट अटैक के लक्षण
- अचानक सीने में जलन या दबाव
- पसीना आना, चक्कर आना
- सांस लेने में कठिनाई
- हाथों या जबड़े में दर्द
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के कारण
- खरब जीवनशैली
- कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा
- उच्च रक्तचाप
- डायबिटीज के बढ़ते मामले
- अनियमित नींद
- मोटापा
- स्मोकिंग और अल्कोहल
- स्ट्रेस
एमपी के छात्रों ने बनाई hi-tech डिवाइस! हार्ट अटैक आने पर 100 नंबर पर जाएगा मेसेज
बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
- हर दिन आधा घंटा एक्सरसाइज को दें।
- कम से कम सात घंटे की अच्छी नींद लें।
- डाइट का ध्यान रखें।ऽ
- शराब और सिगरेट से दूर रहें।
- ज्यादा मीठा खाने से बचें।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
- वजन पर नियंत्रण रखें।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- 1. जिम करते समय हार्ट अटैक (Heart Attack) क्यों आता है?
हार्ट अटैक जिम करते समय तब हो सकता है जब शरीर पर अत्यधिक दबाव डाला जाए, खासकर तब जब व्यक्ति पहले से हृदय संबंधी समस्या से ग्रस्त हो या बिना वॉर्मअप सीधे हैवी वेट उठाए। - 2. सीने में दर्द होने पर क्या जिम जाना सही है?
नहीं। सीने में दर्द (Chest Pain) दिल की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में जिम या कोई भी कड़ा व्यायाम जानलेवा हो सकता है। पहले डॉक्टर से सलाह लें। - 3. हार्ट अटैक से बचने के लिए जिम में क्या सावधानी रखें?
सही वॉर्मअप करें ट्रेनर की सलाह मानें रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं हैवी वेट उठाने से पहले शरीर की क्षमता का मूल्यांकन करें सीने में दर्द या चक्कर आने पर तुरंत रुकें
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
By Aman Vaishnav
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
By Aman Vaishnav
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
By Sandeep Kumar
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar