राजधानी भोपाल में सड़क हादसा, बस ने मारी बाइक को टक्कर, चार की मौत
Amresh Kushwaha | Jul 29, 2024, 10:27 IST
Road Accident
राजधानी भोपाल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। होशंगाबाद रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार 28 जुलाई की रात एक बड़ा हादसा हो गया है। होशंगाबाद रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरनें वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...20 दिन में पैसे लौटा दूंगा, परेशान मत होना... चोर का मैसेज, अमेरिका गए अफसर के घर चोरी
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बागसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी के मुताबिक, एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक की पहचान 39 साल की सीता लाहौरी के तौर पर की गई है जो कि आरोनिया की रहने वाली थी। वहीं, 35 वर्षीय फूल सिंह रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के भदौन के रहने वाले थे। तीसरे मृतक की पहचान महुआ खेड़ा थाना सुर्खी सागर निवासी 35 वर्षीया सरोज रानी अहिरवार के तौर पर की गई है। चौथे मृतक की पहचान तुलसी के तौर पर की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...रतलाम के चर्च में सेवा और उपचार के नाम पर धर्मांतरण, लोग बोले- बीमारी ठीक करते हैं प्रभु मचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें इस रोड पर काफी तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। नियमों को ताक पर रखकर बस चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये खबर भी पढ़िए...झूम के बरस रहा मानसून, मध्य प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पूरी घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स दो महिलाओं और बच्ची को बाइक पर बैठा कर बागमुगलिया से सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान मंडीदीप जाने वाली बस ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़िए...20 दिन में पैसे लौटा दूंगा, परेशान मत होना... चोर का मैसेज, अमेरिका गए अफसर के घर चोरी
बस ड्राइवर गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
एक बाइक पर चार सवार
ये खबर भी पढ़िए...रतलाम के चर्च में सेवा और उपचार के नाम पर धर्मांतरण, लोग बोले- बीमारी ठीक करते हैं प्रभु मचार
ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
ये खबर भी पढ़िए...झूम के बरस रहा मानसून, मध्य प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
तीन की मौके पर और एक की अस्पताल में हुई मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari