इंदौर विजयनगर चौराहे पर ही पुलिस को टक्कर मारकर चला गया कार चालक, धरी रह गई चेकिंग

Sanjay Gupta | Feb 23, 2025, 13:00 IST
Share
Indore Vijaynagar car driver
Indore Vijaynagar car driver

पुलिस द्वारा विजयनगर थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार 22 फरवरी की रात 12.50 से सवा एक बजे के बीच में एक ग्रे कलर की कार का चालक कार को तेज गति से व लापरवाही से लेकर आया।

Indore. इंदौर पुलिस देर रात तक जमकर चेकिंग कर रही है, लेकिन इसी चेकिंग के दौरान कोई पुलिस से झूमाझटकी कर रहा है, तो कोई पीट रहा है। अब पुलिस को शहर के व्यस्ततम चौराहे विजयनगर पर ही चेकिंग के दौरान टक्कर मारकर कार चालक चला गया और ना कोई उसे रोक पाया, ना पकड़ पाया। हद तो यह है कि पुलिस उसका नंबर तक नोट नहीं कर सकी।

9fac5637-8b9
9fac5637-8b9

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्ट्रेट से गया फोन, आवेदकों ने खोली पटवारियों की पोल, तीन को किया निलंबित

यह हुई घटना

पुलिस द्वारा विजयनगर थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार 22 फरवरी की रात 12.50 से सवा एक बजे के बीच में एक ग्रे कलर की कार का चालक कार को तेज गति से व लापरवाही से लेकर आया। मेन रोड पर लगे बैरिकेड्स को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गए और पास खड़े विजयपाल सिंह डीआरपी लाइन इंदौर को हाथ व पैर में चोट आई।
ये खबर भी पढ़िए...हिंदूवादी सुमित हार्डिया व्यापारी को धमक रहे थे, जूनी इंदौर पुलिस ने की FIR

अज्ञात पर करना पड़ी FIR

थाना विजयनगर में बीएनएस की धारा 281, 125 (ए), 132 (बी) के तहत अज्ञात ग्रे कार चालक पर केस किया है। फरियादी देवेंद्र सिंह सेंगर थाना विजयनगर है और घटना एनआरके बिजनेस पार्क सामने मेन रोड विजयनगर की है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर ने निगमायुक्त और IDA सीईओ के बीच ऐसे कराया समझौता

इसके पहले भी कई बार पिटी पुलिस

देर रात आमजन की सुरक्षा के लिए जागकर ड्यूटी करने वाली पुलिस के साथ इस तरह की घटना नई नहीं है। हाल ही में बाणगंगा का एसआई को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने जमकर पीटा था और वर्दी तक फाड़ी थी। इस तरह रोबर्ट चौराहे पर एक मंत्री के करीबी गुंडे के बेटे ने पुलिस को पीटा था, ट्रैफिक पुलिस के साथ भी कई लोग रौब डालकर बदतमीजी कर रहे हैं। 'द सूत्र' लगातार इस मुद्दे को उठाकर अधिकारियों को कह रहा है कि खाकी का मान नहीं रखने वाले और ड्यूटी करने वालों के साथ बदतमीजी करने वाले गुंडे, असामाजिक तत्वों से कोई रियायत मत बरतिए, जमकर सख्ती कीजिए और सबक सिखाइए, खाकी का मान सबसे ऊपर है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर, उज्जैन, देवास और धार मिलाकर बना रहे नया इंडस्ट्रीयल बेल्ट, उद्योगों के हित में बनाईं नई नीतियां

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर रोड एक्सीडेंट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा