पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, पुलिस ने पकड़ा

Jitendra Shrivastava | Jul 10, 2025, 23:34 IST
Share
car-on-railway-platform
Photograph: (THESOOTR)

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के गम में प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ा दी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। आरपीएफ में युवक को हिरासत में ले लिया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अपनी कार चढ़ा दी। जब यह घटना घटी, तब वहां यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक एक सफेद रंग की कार ट्रेन के ठीक बगल में खड़ी हो गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

नशेड़ी युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद, रेलवे पुलिस (RPF) ने तत्परता दिखाते हुए कार को प्लेटफॉर्म से बाहर निकाला और ड्राइवर को हिरासत में लिया। युवक की पहचान आदित्यपुरम निवासी नितिन सिंह राठौर के रूप में हुई। नितिन ने स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में था और अपनी पत्नी के मायके जाने से दुखी था, जो उसने सदमे में आकर यह कदम उठाया।

ये खबरें भी पढ़ें...

बैंक बड़ौदा में खातो खुलवायो... गाना हो रहा वायरल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने यूट्यूबर को भेजा नोटिस

एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में ई-विधान प्रणाली लागू नहीं हो पाएगी

कार की रफ्तार से हो सकता था बड़ा हादसा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक ने कार की गति काफी तेज रखी थी। अगर कार की गति थोड़ी तेज होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस ने नितिन पर भारी जुर्माना भी लगाया और बाद में जमानत पर उसे छोड़ दिया।

ये खबरें भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान ( 11 जुलाई ) : देशभर में तेज बारिश के साथ तापमान में गिरावट, MP में उमस करेगी बेहाल

Top News : खबरें आपके काम की

युवक को 8 महीने पहले छोड़ गई थी पत्नी

युवक ने रेलवे पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी 8 महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी, और वह उसी गम में डूबा हुआ था। इसी मानसिक स्थिति में उसने नशे की हालत में यह घातक कदम उठाया। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि किसी व्यक्ति का मानसिक तनाव और नशे की स्थिति, बेहद खतरनाक परिणाम दे सकती है।

रेलवे प्लेटफॉर्म || वायरल वीडियो | रेलवे पुलिस फोर्स

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन
  • कार
  • रेलवे पुलिस
  • रेलवे प्लेटफॉर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा