मोदी की गारंटी पूरी करने MP को 1 लाख करोड़ का पैकेज दे केंद्र : जीतू

BP shrivastava | Published:
Share
jitu Patwari.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को पार्टी प्रवक्ताओं को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश ( MP ) कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ( jeetu patwari ) ने कहा कि आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) प्रदेश में हैं, इसलिए हम मांग करते हैं कि मध्यप्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाए।

संजय शर्मा, BHOPAL. मध्य प्रदेश ( MP ) कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ( jeetu patwari ) ने कहा कि प्रदेश चार लाख करोड़ के कर्ज में है। प्रदेश सरकार हर साल 40 हजार करोड़ तो देनदारियां चुकाने पर खर्च कर रही है। आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) प्रदेश में हैं, इसलिए हम मांग करते हैं कि मध्यप्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए बजट के बाहर अलग दे दिए जाएं। इस राशि के बिना जनता से की गई मोदी की गारंटी पूरी नहीं होगी। बीजेपी ( BJP ), सोशल मीडिया और जनता के बीच कांग्रेस को लेकर जो भ्रम फैला रही है उससे निपटने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रीय हो जाएं। बीजेपी नेताओं के झुंड को जनता के बीच उजागर करें।

बैरियरों से जुट रहा सरकार के लिए धन


जीतू पटवारी ने रविवार को कांग्रेस प्रवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया और लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर भाजपा द्वारा प्रचारित की जाने वाली बातों का पूरी तत्परता से काउंटर करने का आव्हान भी पार्टी वर्कर्स से किया। पटवारी ने कहा प्रदेश में करप्शन बढ़ रहा है। करप्शन के टोल के मामले को कांग्रेस सामने लाई है। प्रदेश की चिन्हित बैरियरों से सरकार की व्यवस्था के तहत राशि जुटाई जा रही है।

अधिकारियों -कर्मचारियों के थोकबंद तबादले किए जा रहे हैं। डॉ.मोहन यादव की सरकार उन अधिकारियों को आए दिन बदल रही जो शिवराज सिंह के आसपास थे, क्या यह भाजपा के अंदर का द्वंद नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पिछले 30 साल में सबसे भयावह हो गई है। मुख्यमंत्री स्वयं गृहमंत्री हैं, उन्हें इसे सुधारने 100 दिन की कार्ययोजना बनानी चाहिए। हमने ट्वीट के माध्यम से इसकी मांग की है, क्योंकि हम सकारात्मक विपक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें... RTE के तहत कैसे कराएं अपने बच्चे का अच्छे स्कूल में एडमिशन, जानें...

मोदी की गारंटी पूरी करो गृहमंत्री जी


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश के गृहमंत्री अमित शाह आज प्रदेश में हैं। हमने उनसे भी ट्वीट के जरिये मांग की है कि प्रदेश को बजट के अलावा 1 लाख करोड़ रुपए दिए जाएं, ताकि चुनाव के समय भाजपा द्वारा किए गए वादे सरकार पूरा कर सके। बिना इसके बहनों को तीन हजार रुपए महीना, धान खरीद पर 3100, गेहूं पर 2700 रुपए और लोगों को 450 रुपए में सिलेंडर दे पाना संभव नहीं है। हमारी गृहमंत्री से मांग है कि वे मोदी की गारंटी पूरी करें।

ये खबर भी पढ़ें... MP में 5 साल में 76 लोकायुक्त छापे, 62 में जांच जारी; किसी को सजा नहीं

'शाह प्रबुद्धजनों की भावनाओं को भी समझें'


आज अमित शाह प्रबुद्धजनों से मिलने आ रहे हैं, उनसे बात करना अच्छा है, लेकिन उनकी भावनाओं को भी समझें। राम मंदिर बनने से देश और दुनिया ही नहीं पूरे ब्रह्माण्ड में खुशी है, लेकिन भगवान के भक्तों से जो वादे किए थे उन्हें भी पूरा करो, या केवल वोट लेने आए हैं तो दूसरी बात है। कांग्रेस का जनता से भी अनुरोध है की इनके झूठ को समझो।

राहुल की न्याय यात्रा के इंतजामों पर मंथन, भीड़ जुटाने पर भी हुई चर्चा


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट और तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी वर्कर्स को दायित्व सौंपे गए। मीटिंग में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के 300 से ज्यादा ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी के एमपी के जिलों से गुजरने के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं पर बात हुई। वहीं कमलनाथ और दिग्विजय के दूसरी बार अहम मसले पर प्रदेश कार्यालय से दूरी और ऑनलाइन जुड़ने की भी चर्चा की गई।

बैठक में कमलनाथ और दिग्विजय ऑनलाइन जुड़े


जीतू पटवारी और प्रमुख पदाधिकारी पीसीसी स्थित वॉर रूम में इस बैठक में शामिल हुए वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में यात्रा के दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने प्रदेश संगठन में एकता, सामंजस्य के साथ भीड़ जुटाने की भी रणनीति पर बात हुई। इसके लिए प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। यात्रा के रूट में आने वाले जिलों में भी संगठन के पदाधिकारिओं को व्यवस्थाएं जुटाने और उन्हें चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कॉ-आर्डिनेशन वरिष्ठ नेता जयराम रमेश संभाल रहे हैं और उनके निर्देशन में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को लाइनअप किया गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।



Tags:
  • AICC
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • Amit Shah
  • MPPCC
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर