AI से रातों-रात अमीर बनाने के ख्बाव दिखाकर ठगे 2 करोड़ रुपए, फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देकर फांसे में लिया

Pratibha Rana | Feb 05, 2024, 09:47 IST
Share
AI से रातों-रात अमीर बनाने के ख्बाव दिखाकर ठगे 2 करोड़ रुपए, फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देकर फांसे में लिया
AI से रातों-रात अमीर बनाने के ख्बाव दिखाकर ठगे 2 करोड़ रुपए, फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देकर फांसे में लिया

आरोपियों ने प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी स्टाक शेयर मार्केट ट्रेडिंग अकाउंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार कर किए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देशभर में सायबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ठगों का मुख्य टारगेट अब युवा बने हुए है। टेक्नोलॉजी में आ रहे बदलाव के साथ अपराधों को अंजाम देने का तरीका भी बदल गया है। हाल ही में राजधानी भोपाल में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.85 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर बदमाशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट तैयार किए फिर घटना को अंजाम दिया।

AI का यूज कर बनाया फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी स्टाक शेयर मार्केट ट्रेडिंग अकाउंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार कर किए हैं। दरअसल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बैरसिया रोड में रहने वाले मुदस्सिर हसन सिद्दीकी प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने स्टेट साइबर क्राइम में शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि बीते 5-6 सालों से सक्रिय रूप से शेयर मार्केट में निवेश कर रहे थे। फेसबुक पर उन्हें स्टाक मार्केट में ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन दिखा था। फेसबुक पर ही दिए नंबर के आधार पर उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप जॉइन कर लिया। फिर उन्हें किसी अनजान नंबर से कॉल आया। उन्हें बताया गया कि इंद्रा सिक्योरिटीज के कस्टमर केयर से बात कर रहे हैं। बाद में उन्हें एक अन्य वाट्सएप ग्रुप जॉइन करने की बात कही गई। कुछ समय बाद में उन्हें लिंक भेजकर टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन कराया। इस ग्रुप को इंडिया सिक्योरिटीज का बताया गया। भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने इस ग्रुप में इंडिया सिक्योरिटी के डायरेक्टर की असल फोटो के साथ कंपनी का डिस्क्रिप्शन लिखा था। इसके बाद भरोसा कर हसन सिद्दी ने कंपनी के शेयर में निवेश करना शुरू कर दिया।

संदेह होने पर दर्ज की शिकायत

हसन सिद्दीकी ने एक करोड़ रुपए सहित 85 लाख रुपए का कर्ज लेकर निवेश कर दिया। इसके बाद शेयर की सेल से रोका जाने लगा। उसे संदेह हुआ तो वह ग्रुप मेंबर्स से बातचीत की। कुछ दिनों तक तो एडमिन जवाब देता रहा, लेकिन बाद में उसने जवाब देना बंद कर दिया। उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। हसन सिद्दी ने पुलिस को इसकी पूरी जानकारी दी और आरपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 19 जनवरी को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कंपनी की फेक प्रोफाइल तैयार कर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 419, 420 भादंवि 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस ठगी को 7 नवंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच अंजाम दिया गया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Fraud in Bhopal
  • fraud in the name of share trading
  • fake trading accounts made from AI
  • fraud on the pretext of making investment
  • भोपाल में ठगी
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
  • एआई से बने फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट
  • इन्वेस्टमेंट कराने का झांसा देकर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर