छतरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल की मासूम को पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं
Rohit Sahu | Published:
mp chhatarpur case
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास और फिर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।
MP News: छतरपुर (Chhatarpur) के बड़ामलहरा में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा की गई बर्बरता ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर विफल होने पर उसे पत्थर से कुचलकर मार डाला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
पुलिस ने आरोपी बालकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपी को जल्द ही सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और शराब पीने का आदी है।
छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जघन्य अपराध की श्रेणी में मामला दर्ज किया गया है और इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं और आरोपी के खिलाफ मजबूत केस बनाने के लिए पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बच्ची की मृत्यु पर उसके परिवार को रेडक्रॉस से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसीलदार बड़ामलहरा ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें...मासूम की हत्या : सिर में कील ठोककर मां को थमा दी लाश, बोली- लो, तुम्हारा बच्चा मर गया
बुधवार को डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी सामने आएगी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें...छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की बुजुर्ग के साथ मारपीट, वायरल वीडियो वायरल
thesootr links
क्या है मामला?
22 अप्रैल को 8 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला बालकिशन यादव उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने घर से कुछ दूरी पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह इसमें विफल रहा तो उसने बच्ची के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी नाक और चेहरे की अन्य हड्डियां टूट गईं। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
यह भी पढ़ें...मासूम की हत्या : सिर में कील ठोककर मां को थमा दी लाश, बोली- लो, तुम्हारा बच्चा मर गया
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार
यह भी पढ़ें...छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की बुजुर्ग के साथ मारपीट, वायरल वीडियो वायरल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari