छतरपुर: 10 साल के बच्चे के हाथ में फटा फोन, गेम खेलते वक्त हुआ हादसा
Siddhi Tamrakar | Dec 12, 2024, 13:49 IST
mobile blast chattarpur
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के बच्चे के हाथ में मोबाइल फटने के कारण गंभीर चोटें आई हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 10 साल के बच्चे के हाथ में मोबाइल फटने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। घटना जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरापुर की है, जहां एक बच्चा फोन पर गेम खेल रहा था तभी अचानक फटा और वो घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बच्चा अरविंद आदिवासी मोबाइल में गेम खेल रहा था, तभी अचानक मोबाइल ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े और देखा कि बच्चा खून से लथपथ तड़प रहा था। बता दें कि फटने वाला मोबाइल जियो का कीपैड मॉडल था।
हाथ में मोबाइल फटने से अरविंद के हाथों की उंगलियां बुरी तरह झुलस गई हैं, साथ ही उसके चेहरे, गले, सीने और पैरों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। अरविंद के पिता दरबारी आदिवासी ने उसे तुरंत स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
पेरेंट्स बच्चों के हाथ में मोबाइल देने से पहले उसके सही रखरखाव और बैटरी की स्थिति का ध्यान जरूर रखें, जिससे इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
मोबाइल ब्लास्ट होने से हुआ हादसा
गंभीर चोटें आईं
मोबाइल की बैटरी फटी, जांच जारी
घायल बच्चे के परिजनों के मुताबिक, मोबाइल की बैटरी अधिक गर्म होने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, यह कीपैड वाला मोबाइल की बैटरी कैसे फटी किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल, इस घटना की जांच की जा रही है और बेहतर इलाज के लिए अरविंद को किसी बड़े हॉस्पिटल में भेजने की सलाह दी गई है।
सावधानी बरतने की जरूरत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari