फेसबुक पर लोकेशन शेयर कर रेप और हत्या के आरोपी ने किया सुसाइड, बोला- मैंने...

Pratibha ranaa | Oct 09, 2024, 10:58 IST
Share
व रोेम
व रोेम

रेप के आरोपी भूले अहिरवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। पुलिस को अपनी लोकेशन देने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

छतरपुर में रेप के आरोपी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। इससे पहले, उसने पीड़िता और उसके परिवार के तीन सदस्यों पर गोली चलाई थी। वह 7 अक्टूबर से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सुसाइड करने के पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताया है। उसने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और फिर सुसाइड कर लिया।

आत्महत्या से पहले किया फेसबुक पोस्ट

सुसाइड करने के पहले आरोपी भूले अहिरवार ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताया और पुलिस को अपनी लोकेशन दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल पहाड़ी पर पहुंची, जहां आरोपी ने पहले पुलिस पर दो राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने जवाब में चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली। आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर गोलीकांड— छेड़छाड़ के आरोपी ने चलाई गोली, एक की मौत, युवती व चाचा की हालत गंभीर

आरोपी ने खुद को गोली मारी

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी के हाथ में देसी कट्टा दिख रहा है। उसने पहले पुलिस पर दो राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाब में चार राउंड फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल 7 अक्टूबर को छतरपुर जिले के मोराहा गांवमें भूले अहिरवार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल था।

राजीनामा नहीं किया तो चला दी गोली

बताया जा रहा है यह घटना छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा न करने पर की गई थी। युवती ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी। जिसमें राजीनामा न करने पर आरोपी ने युवती सहित उसके चाचा और दादा को गोली मारी थी। गोली लगने से दादा की मौके पर मौत हो गई थी, घायल युवती और चाचा अस्पताल में भर्ती थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था, अब उसने आत्महत्या कर ली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • छतरपुर रेप आरोपी आत्महत्या
  • Chhatarpur Rape Accused Suicide
  • Chhatarpur Rape Accused Shoots Self
  • Chhatarpur Molestation Case Firing
  • Chhatarpur Police Encounter Accused Dies
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड