रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे

Neel Tiwari | Published:
Share
crroupat
crroupat

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे को 31 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे को 31 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रकम धनेगांव स्थित शासकीय बालक छात्रावास के अधीक्षक रमेश पराड़कर से मांगी गई थी। यह रिश्वत सितंबर और अक्टूबर माह के कमीशन की पहली किश्त थी। आरोपी अधिकारी ने यह रकम छात्रावासों की सीटर क्षमता (बैड क्षमता) के आधार पर निर्धारित की थी।

यह था पूरा मामला

मामले की शुरुआत तब हुई जब आवेदक रमेश पराड़कर, जो शासकीय बालक छात्रावास धनेगांव के अधीक्षक हैं, उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पराड़कर ने आरोप लगाया कि विकासखंड बिछुआ में उनके समेत 12 अन्य छात्रावास अधीक्षकों से हर महीने उनकी सीटर क्षमता के आधार पर कमीशन मांगा जा रहा है। 50 सीटर छात्रावास के लिए 3 हजार रुपए प्रति माह और 100 सीटर छात्रावास के लिए 6 हजार रुपए प्रति माह की मांग की गई थी। आरोप के मुताबिक, सितंबर और अक्टूबर माह का कुल कमीशन 96 हजार रुपए निर्धारित किया गया। रमेश पराड़कर ने यह रकम देने से इनकार कर दिया और लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक संजय साहू से शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की सत्यता की जांच करने के लिए आवेदक और आरोपी के बीच बातचीत रिकॉर्ड कराई। इस बातचीत में आरोपी ने स्पष्ट रुप से 31 हजार रुपए की पहली किश्त के लिए हामी भरी।

इस तरह हुआ लोकायुक्त का ट्रैप ऑपरेशन

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त की टीम ने 10 दिसंबर को एक ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। टीम ने आरोपी अधिकारी के साथ रकम के लेन-देन का स्थान तय किया और वहां निगरानी रखी। जैसे ही रजनी अगामे ने आवेदक से रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस दौरान पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और आरोपिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया। लोकायुक्त ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया।

ट्रैप ऑपरेशन में यह टीम थी शामिल

इस पूरे ऑपरेशन में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक योजना का प्रदर्शन किया। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, और इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके ने अहम भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और कुशलता से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ना संभव हो पाया। लोकायुक्त टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

यह मामला न केवल शिक्षा विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे के लिए एक चेतावनी है। आरोपी अधिकारी द्वारा छात्रावास अधीक्षकों से रिश्वत मांगना शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक कड़ी है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह घटना दिखाती है कि कैसे भ्रष्ट अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग करके ईमानदार कर्मचारियों को परेशान करते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • छिंदवाड़ा
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • लोकायुक्त
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • छिंडवाड़ा न्यूज
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?