22 घंटे से कुएं में फंसे 3 मजदूरों की नहीं बच पाई जान, CM ने जताया दुख

Siddhi Tamrakar | Jan 15, 2025, 15:47 IST
Share
CHINDWARA 3 LAOBOURS DIED
CHINDWARA 3 LAOBOURS DIED

छिंदवाड़ा में निर्माणाधीन कुएं के मलबे में दबे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। 22 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले गए हैं। CM ने इस घटना को लेकर दुख जताया है।

छिंदवाड़ा जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन कुएं में मलबा ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने उनके शव मलबे से निकाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना जताई है और मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

ऐसे हुआ था हादसा

खुनाझिर खुर्द गांव में ऐशराव वस्त्राणे के खेत में कुएं को गहरा किया जा रहा था। इस काम के लिए राजस्थान और भोपाल की एक टीम को ठेका दिया गया था। रायसेन और बुधनी से मजदूर यहां काम करने आए थे। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मलबा और पत्थर गिर गए, जिससे तीन मजदूर दब गए।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम

  1. वासिद (पिता: कल्लू खान, उम्र: 18 वर्ष) - निवासी सुल्तानपुर, रायसेन
  2. राशिद (पिता: नन्हे खान, उम्र: 18 वर्ष) - निवासी तुलसीपार, बुधनी
  3. शहजादी (पति: नन्हे खान, उम्र: 50 वर्ष) - निवासी तुलसीपार, बुधनी

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर करीब 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन मलबे में दबे तीन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। उनके शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा