सीएम मोहन यादव की दिल्ली मुलाकात ने बढ़ाई भोपाल की सियासी धड़कन, दिए कई राजनीतिक संकेत
Ramanand Tiwari | Dec 22, 2025, 13:26 IST
chief-minister-mohan-yadav-delhi-meeting-political-signals-bhopal
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली यात्रा ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बातें हो रही हैं।
मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। मंत्रिमंडल विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्तियों और संगठनात्मक संतुलन को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हैं। इसी सियासी माहौल के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली यात्रा को महज एक शिष्टाचार भेंट मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया था। इस फैसले के तहत नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पार्टी राज्यों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर दे रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय का संकेत देती है। खासतौर पर ऐसे समय में, जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर भीतरखाने चर्चाएं चल रही हैं।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना की राशि को तीन नहीं, पांच हजार तक ले जाएंगे - सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक संतुलन की चर्चा है। कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को निगम-मंडल में समायोजित किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की दिल्ली में शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व से मुलाकात को रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर से रीवा फ्लाइट शुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री साथ में 40 कार्यकर्ताओं को लेकर गए
यह पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश की राजनीति दिल्ली से प्रभावित हुई है। पहले भी मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे से पहले संवाद हुआ था। मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत हमेशा अहम साबित हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस न लेने पर तहसीलदार ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला
मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी में मंथन हो रहा है। इस दौरान सवाल उठ रहे हैं कि क्या मंत्रिमंडल विस्तार या निगम-मंडल की घोषणा होगी। आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- साल में दो मेट्रो संचालन शुरू करने वाला एमपी पहला राज्य, 2 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की मुलाकात औपचारिक थी, लेकिन इसके राजनीतिक मायने साफ हैं। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती, सरकार-संगठन समन्वय और आने वाले राजनीतिक फैसलों की भूमिका तैयार करती नजर आ रही है। अब मध्य प्रदेश की राजनीति में सबकी नजरें अगले कदम पर हैं।
भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी, नए समीकरण
दिल्ली में हुई मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की। यह भेंट औपचारिक जरूर थी, लेकिन इसके राजनीतिक संकेत दूरगामी माने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजनीति में क्यों अहम है यह मुलाकात?
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना की राशि को तीन नहीं, पांच हजार तक ले जाएंगे - सीएम मोहन यादव
दिल्ली दरबार से मिल सकते हैं संकेत
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर से रीवा फ्लाइट शुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री साथ में 40 कार्यकर्ताओं को लेकर गए
पहले भी दिल्ली से तय होती रही है दिशा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस न लेने पर तहसीलदार ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- साल में दो मेट्रो संचालन शुरू करने वाला एमपी पहला राज्य, 2 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन
शिष्टाचार से आगे की राजनीति
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग