आपका मोबाइल छीन रहा बच्चे की आवाज, भोपाल में रोज मिल रहे 4 नए केस

Anjali Dwivedi | Apr 02, 2026, 15:36 IST
Share
child speech delay
child speech delay

एम्स की स्टडी के मुताबिक, दो साल तक के हर 35 में से एक बच्चे का भाषा विकास कम पाया गया है। इन बच्चों का स्क्रीन टाइम आठ घंटे तक है, जिससे वे सामान्य शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं।

News In Short

  • 2 साल तक के हर 35 में से 1 बच्चे का भाषा विकास प्रभावित हैं।
  • प्रभावित बच्चों का मोबाइल स्क्रीन टाइम रोजाना 8 घंटे तक पाया गया।
  • भोपाल में प्रतिदिन 3 से 4 बच्चे स्पीच डिले की समस्या लेकर आ रहे हैं।
  • मोबाइल का वन-वे संवाद बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल रहा है।
  • 2 साल तक के बच्चों के लिए स्क्रीन पूरी तरह बंद रखना जरूरी है।

News In Detail

भोपाल. दो साल तक के बच्चों में भाषा का विकास तेजी से गिर रहा है। एम्स (AIIMS) की हालिया स्टडी ने डराने वाले आंकड़े पेश किए हैं। रिसर्च के अनुसार, हर 35 में से एक बच्चा स्पीच डिले का शिकार है। रिसर्च में इन बच्चों का स्क्रीन टाइम 8 घंटे तक पाया गया है।

बच्चों में स्पीच डिले क्या होता है?

बच्चों में स्पीच डिले का मतलब है उम्र के हिसाब से भाषा और बोलने के कौशल का सामान्य से धीमे विकसित होना। जब बच्चा संकेतों, शब्दों या वाक्यों के माध्यम से संचार करने में असमर्थ होता है या देरी करता है, तो इसे स्पीच डिले कहते हैं। यह आमतौर पर 18 महीने से 3 साल के बीच पहचाना जा सकता है।

हर रोज पहुंच रहे 3-4 नए मामले

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब रोज औसतन 3-4 ऐसे बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। ये बच्चे भाषा के विकास में देरी और सोशल इंटरेक्शन की कमी से जूझ रहे हैं। एम्स और बीएमएचआरसी के डॉक्टरों ने इसे गंभीर बताया है। हालांकि अब इसकी जागरूकता बढ़ रही है कि बच्चे स्पीच डिले के शिकार हो रहे हैं।

सिर्फ राइम्स बोल पा रहा तीन साल का आरण

तीन साल का आरण (बदला हुआ नाम) एक बड़ा उदाहरण है। वह दिन में 6-7 घंटे मोबाइल पर कविताएं (Rhymes) देखता था। नतीजा यह हुआ कि वह अंग्रेजी कविताएं तो गुनगुना लेता था। लेकिन मम्मा-पापा जैसे सामान्य शब्द नहीं बोल पाता था। नाम पुकारने पर भी वह कोई रिस्पॉन्स नहीं देता था।

वन-वे संवाद से दिमाग के विकास पर लग रहा ब्रेक

मोबाइल पर बच्चा सिर्फ देखता है, वह जवाब नहीं देता। इसे वन-वे इंटरेक्शन कहते हैं। जबकि दिमाग का विकास टू-वे संवाद से होता है। यह ज्यादातर सिंगल फैमिली में माता-पिता के व्यस्त होने के कारण होता है। पेरेंट्स बच्चों को शांत रखने के लिए मोबाइल थमा देते हैं। इससे उनका सामाजिक दायरा (Social Sphere) सिमट गया है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

पेरेंट्स को बच्चों के व्यवहार पर गौर करना चाहिए। अगर बच्चा आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करता तो सतर्क हो जाएं। नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया न देना भी बड़ा संकेत है। अकेले खेलना और अचानक चुप हो जाना रेड फ्लैग लक्षण हैं। इसके लिए गूगल पर 'M-CHAT-R/F' टेस्ट भी कर सकते हैं।

क्या थेरेपी से संभव है सुधार

अगर समस्या दिखे, तो स्पीच थेरेपी के एक्सपर्ट्स तुरंत की सलाह लें। इसके अलावा ऑक्यूपेशनल और बिहेवियरल थेरेपी भी कारगर है। भोपाल में एम्स और हमीदिया अस्पताल में इसके इलाज की अच्छी सुविधा है। वहां पीडियाट्रिक न्यूरोडेवलपमेंट क्लीनिक और अर्ली इंटरवेंशन सेंटर मौजूद हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर

इंदौर में 129 करोड़ का पेट्रोल-डीजल घोटाला, 7 व्यापारियों पर FIR दर्ज

बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की क्या जाएगी विधायकी?

देश में पहली बार किसी IPS अफसर पर 'डिमोशन' का खतरा, EWS सर्टिफिकेट ने खड़ा किया कानूनी पेंच

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • AIIMS
  • एम्स
  • मोबाइल
  • स्पीच थेरेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब