कार में खेलते हुए लॉक हुआ गेट, धार के चार बच्चों की गई जान

Siddhi Tamrakar | Nov 05, 2024, 13:16 IST
Share
car accident
car accident

गुजरात के अमरेली में खेलते हुए कार में फंसे चार बच्चों की दम घुटने से मौत, परिवार में छाया मातम। ये बच्चे मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले थे।

गुजरात के अमरेली जिले के रंधिया गांव में एक दर्दनाक घटना में चार मासूम बच्चों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। ये बच्चे खेलते-खेलते कार के अंदर घुस गए थे, लेकिन कार का गेट अचानक लॉक हो गया और उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार को यह हादसा तब हुआ जब बच्चे खेलते-खेलते खेत में खड़ी एक कार में चले गए। बच्चे गाड़ी के अंदर खेलने लगे, लेकिन अचानक गेट लॉक हो जाने से वे अंदर ही फंस गए। गुजरात पुलिस के अनुसार, बच्चों की इस स्थिति का किसी को पता नहीं चला और धीरे-धीरे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

मजदूरी करने आए परिवार पर दुख का साया

मृतक बच्चे मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी इलाके के रहने वाले थे। उनके माता-पिता मजदूरी के लिए गुजरात आए थे और परिवार खेत के मालिक के घर में ही रह रहा था। हादसे के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर जब बच्चों को कार में मृत पाया गया, तो परिवार का हाल बेहाल हो गया।

बड़ा सवाल कैसे मिली चाबी

कार मालिक ने बताया कि वह कार को हमेशा की तरह पास में खड़ी करके गया था और नहीं जानता था कि बच्चों के हाथ कार की चाबी कैसे लग गई। यह हादसा सभी के लिए एक चेतावनी है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा