अयोध्या जैसा बनेगा चित्रकूट, दो जिलों में बनेंगे नए कलेक्ट्रेट भवन
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के चार संभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान ग्वालियर-चंबल और रीवा-शहडोल संभागों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं और प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के चार संभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान ग्वालियर-चंबल और रीवा-शहडोल संभागों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं और प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्वालियर संभाग के संबंध में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी पांच वर्षों का मास्टर प्लान शीघ्र तैयार करें।
वहीं इसके अलावा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की कमी पाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी पर होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेंडिंग परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए और उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों से सुझाव लें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जो जनता को तुरंत राहत और सुविधा प्रदान करें।
डॉ. यादव ने संभाग स्तरीय बैठकों में जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त समय न मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अब जिलेवार समीक्षा प्रभारी अपर मुख्य सचिव करेंगे, जिससे सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल किया जा सके।
रीवा संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि मैहर और मऊगंज में 43 करोड़ रुपए की लागत से नए कलेक्ट्रेट भवन बनाए जाएंगे। साथ ही, मऊगंज में आवासीय भवनों का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों में निर्माण कार्य के लिए स्टैंडर्ड मॉडल का पालन करने के निर्देश दिए।
मैहर के विश्व प्रसिद्ध माँ शारदा मंदिर के समग्र विकास के लिए माँ शारदा लोक का निर्माण जल्द शुरू होगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्रारंभिक डिज़ाइन तैयार कर लिया है।
सीधी जिले की गोड़ सिंचाई परियोजना और सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अवरोधों को हटाने और काम को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।
शहडोल संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव 7 जनवरी को बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सभी सुझावों को कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने शहडोल संभाग में सोन नदी पर पुल बनाने और मानव संसाधन की पूर्ति के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों के लिए 5 साल का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अभियान चलाया जाए।
वहीं इसके अलावा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की कमी पाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी पर होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेंडिंग परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए और उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित हो।
जनप्रतिनिधियों से संवाद को दी प्राथमिकता
जिलेवार समीक्षा और निर्माण कार्यों की निगरानी
मैहर और मऊगंज में नए कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण
चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास
चित्रकूट के समग्र विकास के लिए 148 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का निर्देश दिया और सुझावों को शामिल करते हुए एक व्यापक डेवलपमेंट प्लान बनाने की बात कही।
मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण की योजना
सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम में तेजी
शहडोल में बैठक और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
विधायकों को 5 साल का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar