सीएम मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन
Madhav Singh | Oct 12, 2024, 07:51 IST
m
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 12 अक्टूबर को इंदौर दौरे पर रहेंगे। दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन के साथ-साथ वह आम सभा को संबोधित करते हुए करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण कर भूमिपूजन भी करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वियजयादशमी के अवसर पर महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन व भूमिपूजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 12 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वे महेश्वर पहुंचेंगे, जहां शस्त्र पूजन के साथ-साथ आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 83 करोड़, 29 लाख रुपए की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। फिर वे श्रीमद् भागवत मां रेवा गोशाला में गोपूजन करेंगे।
MP में 5 साल में 76 लोकायुक्त छापे, 62 में जांच जारी; किसी को सजा नहीं
महेश्वर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे इंदौर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह इंदौर में देवी अहिल्याबाई के 300वीं जन्म जयंती और विजयादशमी के मौके पर डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4.35 बजे मुख्यमंत्री यादव भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें...मोहन करेंगे सिंधिया समर्थक नेताओं की छंटनी, यहां होंगी नई नियुक्ती
दशहरे के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल राज्य सरकार और समाज मिलकर दशहरा मनाएंगे, जिसमें शस्त्र पूजन भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल का दशहरा महिला सशक्तिकरण और देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। बताया गया है कि मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को इंदौर में फ्लायओवर का लोकार्पण करेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम हो इसके लिए खजराना, फूटी कोठी, भंवरकुआं और लवकुश चौराहे पर नए फ्लायओवर का उद्घाटन होगा।
ये भी पढ़ें... Indore में इंडिया गठबंधन के सहारे कांग्रेस के Akshay Kanti Bam
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 करोड़, 26 लाख रुपए की लागत से बने कसरावद-पीपलगोन-बेड़िया मार्ग (23.40 किमी), मंडलेश्वर में 2 करोड़ 89 लाख का आईटीआई भवन और काकड़दा से धरगांव तक 2 करोड़ 69 लाख की लागत से बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, भीकनगांव अंजनगांव में 1 करोड़ 84 लाख की लागत का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और समसपुरा, पनवाड़ा, नंदगांव रोड तथा पंधानिया में 49-49 लाख की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन परंपरा में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाला शस्त्र पूजन अब जनता का पर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि वे खुद देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी इंदौर में शस्त्र पूजा करेंगे।
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में रहेंगे, जानिए CM का पूरा शेड्यूल 24 सितम्बर की बैठक के पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि इस वर्ष दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे।
MP में 5 साल में 76 लोकायुक्त छापे, 62 में जांच जारी; किसी को सजा नहीं
2.30 इंदौर शस्त्र पूजन में भाग लेंगे सीएम
ये भी पढ़ें...मोहन करेंगे सिंधिया समर्थक नेताओं की छंटनी, यहां होंगी नई नियुक्ती
दशहरे को लेकर क्या बोले सीएम
ये भी पढ़ें... Indore में इंडिया गठबंधन के सहारे कांग्रेस के Akshay Kanti Bam
कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
जनप्रतिनिधि भी करेंगे शस्त्र पूजन
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में रहेंगे, जानिए CM का पूरा शेड्यूल
पहले ही ले लिया था फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari