सीएम मोहन यादव ने भावांतर में दिए 249 करोड़, कांग्रेस पर बोले- लोग इन्हें बाय-बाय कर रहे
Sanjay Gupta | Nov 26, 2025, 19:57 IST
Photograph: (thesootr)
सीएम मोहन यादव ने इंदौर के गौतमपुरा से भावांतर के 249 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने देपालपुर विधानसभा के लिए 264 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Indore. इंदौर के गौतमपुरा में भावांतर योजना के तहत 249 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। ये राशि 1.34 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक के जरिए यह राशि खातों में दी। वहीं इस दौरान कई सौगातें भी देपालपुर विधानसभा को दी गई। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला।
सीएम ने जब देपालपुर में सौगातों की बात की तो जमकर तालियां बजी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आपकी तालियों की आवाज, कांग्रेस के दिल की धड़कन ठक-ठक करके खत्म करती है, आनंद आता है। कांग्रेसी इसी हाल में रहेंगे तो इससे भी बुरी स्थिति में रहेंगे। पूरे देश में साल 2014 के बाद जैसी झाडू लगी है। ये हाय-हाय कर रहे हैं और लोग इन्हें बाय-बाय जाओ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...एमपी सरकार ने भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़ाया, किसानों को अब इतने रुपए का फायदा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदिरा जी कहती थी गरीबी हटाओ। लेकिन कांग्रेस ने तो देश को गड्ढे में डाल दिया। हमारे बाद आजाद हुआ इजरायल कहां पहुंच गया। परमाणु बम झेलने वाला जापान कहां चला गया। कांग्रेसियों ने लाड़ली बहना पर कहा कि कहां से पैसे देंगे, हो नहीं सकता। चुनाव के बाद बंद हो जाएगी। आपकी तालियां इनके कान के पर्दे फाड़ देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के कल्याण, उत्थान और आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: 26 नवंबर को आएंगे भावांतर योजना के 253 करोड़ रुपए
![0b3fda0f-893]()
कार्यक्रम में उन्होंने इंगोरिया-देपालपुर सड़क मार्ग का भूमि पूजन भी किया। इसे मिलाकर उन्होंने 264 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। सीएम ने देपालपुर और गौतमपुरा क्षेत्र के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भी की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद शंकर लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, विधायक मनोज पटेल तथा जितेंद्र पंड्या, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, जिलाध्यक्ष बीजेपी श्रवण चावड़ा व अन्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें...बांसियाल में 4500 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष, प्राचीन घरों की संरचना-वास्तुकला की झलक
ये भी पढ़ें...एआई और मशीन लर्निंग सीखने वाले उम्मीदवारों के लिए IBM दे रहा है 10 फ्री AI कोर्स, तुरंत करें एनरोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि देपालपुर के लिए 1,538 करोड़ की चंबल और मान नदी आधारित लिफ्ट जल प्रदाय और सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई। इसके माध्यम से 27,000 हेक्टेयर क्षेत्र और 75 गांवों को सिंचाई व पेयजल का लाभ मिलेगा। इंदौर-देपालपुर मार्ग के फोर लेन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि लगभग 37 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 745 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। इससे इंदौर एयरपोर्ट, देपालपुर, इंगोरिया, उज्जैन तथा दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
कांग्रेस को बोल रहे बाय-बाय
ये भी पढ़ें...एमपी सरकार ने भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़ाया, किसानों को अब इतने रुपए का फायदा
सीएम बोले इन्होंने देश को गड्ढे में डाल दिया
ये भी पढ़ें...सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: 26 नवंबर को आएंगे भावांतर योजना के 253 करोड़ रुपए
0b3fda0f-893
देपालपुर को दी सौगातें
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये भी पढ़ें...बांसियाल में 4500 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष, प्राचीन घरों की संरचना-वास्तुकला की झलक
ये भी पढ़ें...एआई और मशीन लर्निंग सीखने वाले उम्मीदवारों के लिए IBM दे रहा है 10 फ्री AI कोर्स, तुरंत करें एनरोल
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari