बालाघाट को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, दिव्यांगों को बांटेंगे 2.64 करोड़ के उपकरण

Vikram Jain | Mar 01, 2025, 01:52 IST
Share
CM Mohan Yadav Balaghat will inaugurate development works
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार (1 मार्च) को बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम यहां 264 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 1 मार्च 2025 को बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बालाघाट मुख्यालय और लांजी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे किसान सम्मेलन और दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारी की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम बालाघाट मुख्यालय के रेंजर कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री यहां 264 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नव निर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान और सीएम राइज स्कूल भवन का लोकापर्ण कार्यक्रम भी होगा। सीएम मोहन 61 करोड़ 93 लाख रुपए की नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगों को 2 करोड़ 64 लाख रुपए के उपकरण वितरण करेंगे और साथ ही उन्हें बस और रेलवे पास की सुविधा प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे किसान सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार

लांजी में कोटेश्वर धाम महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लांजी भी पहुंचेंगे, जहां वे कोटेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे। यहां पर वे कोटेश्वर धाम के प्राचीन शिवलिंग का पूजन करेंगे, जिसे 108 उपलिंगों में से एक माना जाता है। साथ ही वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद, वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पहली बार 8 दिनों तक चलने वाला कोटेश्वर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, और मुख्यमंत्री इस महोत्सव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी, जानें कितना मिलेगा फायदा

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रमों को सुचारु रूप से आयोजित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल होने पर सीएम मोहन यादव ने इंदौर में इन्हें किया याद

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Balaghat News
  • बालाघाट न्यूज
  • cm mohan yadav
  • विकास कार्यों का लोकार्पण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच