दिल्ली में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Jan 19, 2026, 08:55 IST
Share
cm mohan yadav delhi visit bjp national president election
cm mohan yadav delhi visit bjp national president election

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी 2026 को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में मध्यांचल उत्सव 2026 और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

News in Short

  • सीएम डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी 2026 को दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
  • सुबह 11 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी में मध्यांचल उत्सव 2026 में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12.45 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

News in Detail

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 जनवरी 2026 को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों गतिविधियों से भरा रहेगा। एक ओर वे बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव की अहम प्रक्रिया में शामिल होंगे, तो दूसरी ओर शैक्षणिक मंच पर भी उनकी मौजूदगी दर्ज होगी। आइए जानते हैं, उनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

मध्यांचल उत्सव 2026 में होंगे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे मध्यांचल उत्सव 2026 (Madhyanchal Utsav 2026) में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक संवाद का मंच माना जाता है, जहां विभिन्न राज्यों की भागीदारी रहती है।

बीजेपी मुख्यालय में होगी अहम बैठक

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ संगठन चुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में होंगे शामिल

आज 19 जनवरी 2026 को बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके निर्विरोध (Unopposed) चुने जाने की पूरी संभावना है। इस दौरन मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

20 जनवरी को हो सकती है औपचारिक घोषणा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यदि नामांकन प्रक्रिया बिना किसी अड़चन के पूरी होती है, तो 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नाम की औपचारिक घोषणा (Formal Announcement) की जा सकती है। नितिन नबीन के चयन के साथ वे बीजेपी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां मध्यांचल उत्सव 2026 में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय जाएंगे। वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...

शर्मनाक बयान के बाद राहुल गांधी संग दिखे फूल सिंह बरैया, सीएम बोले- समाज में जहर घोला

विवादित बयान पर बोले फूल सिंह बरैया, मेरा नहीं हरिमोहन झा का था बयान

एमपी पुलिस का अपना पोलारिस क्लाउड सिस्टम, सिक्योर रहेगा पुलिस का डेटा

भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन, अब AI तय करेगा प्रॉपर्टी के दाम, 3 हजार लोकेशन पर होगा एनालिसिस

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा