सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान: सभी विभागों के खाली पद जल्द भरे जाएंगे
Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2025, 17:46 IST
cm-mohan-yadav Photograph: (THE SOOTR)
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कोई भी पद अब खाली नहीं रहेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों का समर्पण और सक्रिय योगदान बेहद जरूरी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ (MP Gazetted Officers Association) के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर सीएम ने प्रशासन में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका को बेहद अहम बताया।
सभी विभागों में खाली पदों पर जल्द
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) को तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि:
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का समर्पण और सक्रिय योगदान बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि:
एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे
मंदसौर में कुएं में गिरी कार, 10 की मौत, आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance - DA ) 5% बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। सीएम ने कहा, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। अब इनका महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जल्द सभी वर्गों का प्रमोशन किया जाएगा। ये प्रमोशन का मामला 2016 से कई वजहों से उलझा हुआ है। ऐसे में मंत्रिमंडल की एक समिति बनाई गई थी। अधिकारियों के सभी वर्गों से बात कर रहे हैं बीच का रास्ता निकाला जाए। मैं मानता हूं कि भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्दी हम इसकी न केवल घोषणा करेंगे बल्कि, उसे लागू भी करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने प्रमोशन के बाद रिक्त पदों की जानकारी सभी विभागों से मांगी है। इसके अनुसार, राज्य के चार लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन (Promotion) दिए जाने के बाद 2 लाख पद खाली हो जाएंगे। यह पदोन्नति सभी कैडर में की जाएगी, जिससे विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की उच्च पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
![THE SOOTR]()
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अभी पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च पदों का प्रभार (Higher Position Charge) दिया गया है। जब इन्हें विधिवत पदोन्नति (Formal Promotion) मिलेगी, तब ये पद रिक्त घोषित होंगे और फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन रिक्तियों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी ताकि हर विभाग में सुचारु रूप से काम चलता रहे।
वर्ष 2026-27 और 2027-28 के बीच लगभग एक-एक लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां समय-समय पर की जाएंगी क्योंकि प्रमोशन (Promotion) अलग-अलग समय में दिए जाएंगे।
वित्त विभाग (Finance Department) ने सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश इस बात को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं कि स्थापना व्यय में वृद्धि के बाद भी भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी तरीके से चलाया जाए।
ये खबरें भी पढ़ें...
भारतीय वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन ने बताया कहां रहते हैं एलियन, जानें कैसे की ये खोज
क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? बनेगा या नहीं, जानें फायदे और पूरी आवेदन प्रक्रिया
Announcement | एमपी हिंदी न्यूज
सभी विभागों में खाली पदों पर जल्द भर्ती होगी
- शासकीय कार्यों में कोई बाधा न आए।
- सभी सेवाएं समय पर जनता को मिल सकें।
- युवाओं को सरकारी नौकरी (Government Job) के अवसर मिलें।
व्यवस्थाओं के संचालन में अधिकारियों की भूमिका
- अधिकारी और कर्मचारी शासन की रीढ़ हैं।
- योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में इनकी प्रमुख भूमिका होती है।
- जनता को प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए विभागों में मानव संसाधन का पूरा होना अनिवार्य है।
एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे
मंदसौर में कुएं में गिरी कार, 10 की मौत, आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
DA बढ़ाया: 5 किस्तों में देंगे एरियर की राशि
प्रमोशन की जल्द घोषणा कर लागू करेंगे
2 लाख पदों की खाली होने की संभावना
THE SOOTR
प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया...
2026-28 तक विभिन्न विभागों में भर्तियां
विभागों को तैयारी करने के निर्देश
ये खबरें भी पढ़ें...
भारतीय वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन ने बताया कहां रहते हैं एलियन, जानें कैसे की ये खोज
क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? बनेगा या नहीं, जानें फायदे और पूरी आवेदन प्रक्रिया
Announcement | एमपी हिंदी न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman