सीएम मोहन यादव के विदेश दौरे का दूसरा दिन, दुबई में आज इन निवेशकों से मिलेंगे

Rohit Sahu | Published:
Share
mp mohan yadav
mp mohan yadav

सीएम मोहन यादव यूएई दौरे के दूसरे दिन यानी 14 जुलाई सोमवार को स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और एयर कनेक्टिविटी पर UAE में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय सात दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। 14 जुलाई सोमवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन वे यूएई में कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दिन का फोकस निवेश, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और एयर कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर रहेगा।

यूएई में रहने वाले भारतीय कारोबारी से मिलेंगे सीएम

14 जुलाई को सीएम डॉ. मोहन यादव की मुलाकात भारतीय कॉन्सुल जनरल सतीश कुमार सिवन से होगी। बैठक में भारत के व्यापारिक हितों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

TIE के चेयरमैन से मिलेंगे सीएम

इसके बाद मुख्यमंत्री The Indus Entrepreneurs (TiE) के चेयरमैन पी.के. गुलाटी से भी मुलाकात करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय मध्यप्रदेश को स्टार्टअप और नवाचार के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना है। इस बातचीत के ज़रिए सरकार प्रदेश में entrepreneurial ecosystem को सशक्त करना चाहती है।

यह भी पढ़ें...CM मोहन यादव निवेश लाने 13 से विदेश दौरे पर, जीतू पटवारी ने की श्वेत पत्र की मांग

एमिरेट्स एयरलाइंस से बातचीत करेंगे सीएम

सीएम की एक महत्वपूर्ण बैठक एमिरेट्स एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ भी होगी। इस मीटिंग में मध्यप्रदेश के शहरों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

ग्रीन एनर्जी और उद्योग जगत से जुड़ी बैठकें भी शेड्यूल

सीएम ग्रू एनर्जी और जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा के अलावा, व्यापारिक भागीदारी की संभावनाएं भी खंगाली जाएंगी।

बता सीएम मोहन यादव 13 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुए थे। सीएम को यह दौरा 7 दिन चलेगा। 13 जुलाई को सीएम को दुबई में जोरदार स्वागत हुआ था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने एक्स पर शेयर की थी।

यह भी पढ़ें...दुबई से स्पेन तक सीएम मोहन यादव का मिशन इन्वेस्टमेंट, 6 दिन चलेगा विदेश दौरा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | CM Mohan Yadav | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • दुबई
  • मध्य प्रदेश
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर