जबलपुर को करोड़ों की सौगातें देंगे सीएम मोहन यादव
Neel Tiwari | Jun 07, 2025, 08:12 IST
The sootr
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर जिले के आदिवासी बहुल कुंडम क्षेत्र में अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय और शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। ये दोनों संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेंगे।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को जबलपुर जिले के जनजातीय बहुल कुंडम क्षेत्र के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में दो बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिससे न केवल कुंडम बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में नई राह मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने दौरे के दौरान सबसे पहले 18 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय कुंडम के भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे। यह विद्यालय अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस विद्यालय के निर्माण हेतु 12.62 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिसमें से 9,533 वर्गमीटर क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया गया है। यह भवन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि तकनीकी और खेल गतिविधियों के लिहाज़ से भी पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
खबर यह भी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को दी शिक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक सौगात
इस विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है और यहां कुल 1,170 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। भवन में 34 क्लास रूम, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब, मल्टीपर्पज हॉल, मिड डे मील हॉल, और संगीत व गायन कक्ष जैसे विशेष कक्ष बनाए गए हैं। इस विद्यालय में खेलकूद के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो कोर्ट के साथ-साथ इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया गया है। इतना ही नहीं, विद्यालय भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सांदीपनि विद्यालय का निर्माण मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा किया गया है और इसमें एक 300 छात्रों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है, जो सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
खबर यह भी : MPPSC की भर्तियों में होंगे बड़े बदलाव | सुनिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरे में शासकीय आईटीआई कुंडम के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इस भवन का निर्माण तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत 12 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि से पीआईयू (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) के माध्यम से कराया गया है।
आईटीआई भवन में 6 ट्रेड की शिक्षा के लिए मुख्य भवन तैयार किया गया है। इसके अलावा 60-60 सीटों वाले बालक और बालिका छात्रावास, एक एफ-टाइप आवास, आठ एच-टाइप आवास और चार आई-टाइप आवास का निर्माण भी किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
खबर यह भी : ITI Pass Jobs : आईटीआई पास वालों के लिए सरकारी नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
इस लोकार्पण समारोह में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संभागीय आईटीआई जबलपुर के प्राचार्य सुनील ललावत ने जानकारी दी है कि इस वर्ष से कुंडम आईटीआई में तीन नए ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, सोलर टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ष्टह्रक्क्र) की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। इससे युवाओं को न केवल कौशल आधारित शिक्षा मिलेगी, बल्कि स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
खबर यह भी :🔴Live | बड़नगर, उज्जैन | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया CM राइज स्कूल का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 3:00 बजे डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सडक़ मार्ग से कुंडम पहुंचेंगे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों लोकार्पण स्थलों पर सुरक्षा, मंच व्यवस्था, आमजन की उपस्थिति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की योजना तैयार की गई है।
जनजातीय क्षेत्र के लिए
कुंडम क्षेत्र की जनता के लिए यह दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक साथ इतनी बड़ी सौगातें मिली हैं। विशेषकर जनजातीय विद्यार्थियों के लिए इन दोनों संस्थानों की स्थापना भविष्य में उनके सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा | एमपी जनजातीय समुदाय | सांदीपनि आश्रम | सांदीपनि गुरुकुल | मध्य प्रदेश
18 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सांदीपनि विद्यालय भवन
खबर यह भी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को दी शिक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक सौगात
संदीपनी विद्यालय में छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएं
खबर यह भी : MPPSC की भर्तियों में होंगे बड़े बदलाव | सुनिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा ?
ITI भवन से खुलेगा रोजगार का नया रास्ता
आईटीआई भवन में 6 ट्रेड की शिक्षा के लिए मुख्य भवन तैयार किया गया है। इसके अलावा 60-60 सीटों वाले बालक और बालिका छात्रावास, एक एफ-टाइप आवास, आठ एच-टाइप आवास और चार आई-टाइप आवास का निर्माण भी किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
खबर यह भी : ITI Pass Jobs : आईटीआई पास वालों के लिए सरकारी नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
तीन नए ट्रेड की प्रारंभ की जाएंगी कक्षाएं
खबर यह भी :🔴Live | बड़नगर, उज्जैन | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया CM राइज स्कूल का शुभारंभ
दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
जनजातीय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा | एमपी जनजातीय समुदाय | सांदीपनि आश्रम | सांदीपनि गुरुकुल | मध्य प्रदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari