इंदौर-उज्जैन में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 249 करोड़ रुपए
Amresh Kushwaha | Nov 26, 2025, 09:04 IST
cm-mohan-yadav-indore-ujjain-visit-253-crore-transfer-bhavantar-yojana
सीएम मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे खेल, किसान, विकास से जूड़ी योजनाओं की बड़ी सौगातें देंगे। किसानों के खातों में 249 करोड़ ट्रांसफर करेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 26 नवंबर को इंदौर और उज्जैन जिलों का दौरा करेंगे। उनका आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा हुआ है। इस दौरान वे खेल, किसान कल्याण, बुनियादी ढांचा और धार्मिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें देंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
ये खबर भी पढ़िए...नई पेंशन स्कीम के NPS और OPS में बंट गए मध्यप्रदेश के IAS अफसर
भोपाल से 10:20 बजे रवाना होकर वे 10:50 बजे इंदौर पहुंचेंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल पर आयोजित यूनिटी फॉर रन यात्रा में शामिल होंगे। यह दौड़ लौह पुरुष की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...हैदराबाद समिट : मध्य प्रदेश में आएगा 36,600 करोड़ का निवेश, 27,800 नौकरियों के अवसर
इंदौर से दोपहर 1 बजे वे गौतमपुरा पहुंचेंगे। यहां गांधी चौक अचलेश्वर महादेव मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक आकर्षक रोड शो रखा गया है। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे वे भावांतर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे किसानों के खातों में भावांतर योजना के 249 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...संविदाकर्मियों का 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, बोले- सरकार नहीं मानी तो लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
दोपहर 3 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:25 बजे सीएम उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे कई अहम कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन, सांदीपनि विद्यालय, महाराजवाड़ा का लोकार्पण, और धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नए छात्रावास भवन का भूमि पूजन शामिल है। साथ ही एक महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण भी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे
उज्जैन में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) शाम 5:25 बजे भोपाल वापस लौट आएंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर की सुबह भोपाल से अपना दिन शुरू करेंगे। सुबह 9 बजे वे बड़ी झील के जल क्रीड़ा केंद्र पहुंचेंगे। यहां वे रोइंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। यह 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप है। साथ ही 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स रोइंग चैंपियनशिप भी हो रही है।
सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम
ये खबर भी पढ़िए...हैदराबाद समिट : मध्य प्रदेश में आएगा 36,600 करोड़ का निवेश, 27,800 नौकरियों के अवसर
गौतमपुरा में करेंगे रोड शो
भावान्तर राशि का भुगतान
सशक्त सोयाबीन उत्पादक किसान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोयाबीन भावान्तर योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1 लाख 34 हजार किसानों के खाते में ₹249 करोड़ की राशि का अंतरण। @DrMohanYadav51 @minmpkrishi#समृद्ध_किसान_समृद्ध_एमपी #भावान्तर_योजना pic.twitter.com/1DjiuLJjEL
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 26, 2025
उज्जैन में विकास की सौगातें
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे
कार्यक्रम का समापन कर भोपाल वापसी
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari