जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
Kaushiki | Mar 19, 2026, 09:48 IST
cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव आज इंदौर-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे भोपाल में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे जल गंगा अभियान और विक्रमोत्सव में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (19 मार्च) भोपाल, इंदौर और उज्जैन के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले सीएम मोहन यादव सुबह भोपाल के रवींद्र भवन में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा में स्वर्गीय कुंजीलाल दुबे को श्रद्धांजलि देंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम..
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दोपहर 12:20 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर के बंगाली चौराहे पर दोपहर 1:05 बजे वे स्थानीय जनता से मिलेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 1:35 बजे इंदौर के ग्राम निपानिया (सांवेर) पहुंचेंगे। यहां वे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 2:55 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण करने वाले हैं। शाम 6:30 बजे वे नए स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वे प्रसिद्ध नैवेद्यम का भी लोकार्पण करेंगे।
उज्जैन के रामघाट पर शाम 7:30 बजे विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन होगा। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में होने वाला ये कार्यक्रम काफी भव्य होगा। वहीं सीएम मोहन यादव ने सभी को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई भी दी।
सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...
एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ज जारी
ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा
जैसे-तैसे कमलनाथ ने निकाली बारात, बीजेपी ले गई बाराती, कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने ली चुटकी
चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इन 7 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
संरक्षित जल, समृद्ध भविष्य 💧
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ
✳️प्रदेशभर में चलेगा जनभागीदारी से जल संरक्षण का महाअभियान @DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान pic.twitter.com/VheKrD85r6
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 19, 2026
जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत
विजय, समृद्धि और शुभता के पावन पर्व 'गुड़ी पड़वा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
यह पर्व आप सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसर और निरंतर सफलता लेकर आए, यही कामना है।#GudiPadwa pic.twitter.com/4mUsV19HEB
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 19, 2026
विक्रमोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
उज्जैन के रामघाट पर शाम 7:30 बजे विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन होगा। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में होने वाला ये कार्यक्रम काफी भव्य होगा। वहीं सीएम मोहन यादव ने सभी को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई भी दी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे: रवीन्द्र भवन, भोपाल में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- सुबह 11:00 बजे: विधानसभा में स्वर्गीय कुंजीलाल दुबे को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
- दोपहर 12:20 बजे: राजधानी भोपाल से सीधे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 01:05 बजे: इंदौर के बंगाली चौराहा आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:35 बजे: ग्राम निपानिया (सांवेर) पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
- दोपहर 02:55 बजे: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 03:00 बजे: उज्जैन के होटल अंजूश्री में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 06:30 बजे: शहर के नए तरणताल का लोकार्पण करेंगे।
- शाम 07:00 बजे: नव-निर्मित नैवेद्यम भवन का उद्घाटन करेंगे।
- शाम 07:30 बजे: रामघाट पर विक्रमोत्सव 2026 और उज्जयिनी गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ज जारी
ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा
जैसे-तैसे कमलनाथ ने निकाली बारात, बीजेपी ले गई बाराती, कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने ली चुटकी
चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इन 7 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman