सीएम मोहन ने किया 2490 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण, 100 गांवों में होगी सिंचाई और पेयजल की सुविधा

Vikram Jain | Mar 20, 2025, 21:27 IST
Share
cm mohan yadav narmada shipra multipurpose project launch
cm mohan yadav narmada shipra multipurpose project launch

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस परियोजना से उज्जैन और शाजापुर के 100 गांवों को पानी मिलेगा, जिससे खेती के लिए सिंचाई और लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के तराना में नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइपलाइन का लोकार्पण किया। इस परियोजना से उज्जैन और शाजापुर जिलों के 100 गांवों को पानी मिलेगा, जिससे खेती के लिए सिंचाई और लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिप्रा नदी के जल से कुंभ स्नान सुनिश्चित करने के लिए 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

नर्मदा-शिप्रा परियोजना का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को तराना में नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइपलाइन का लोकार्पण किया। इस परियोजना के तहत उज्जैन जिले के 83 गांवों और शाजापुर जिले के 17 गांवों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के अंतर्गत 2254 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है और कुल 6 पंपिंग स्टेशन लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन की बड़ी घोषणा, महाकाल लोक की तरह बनेगा ओंकारेश्वर लोक, बजट में प्रावधान

करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 9.64 करोड़ रुपए की लागत से बने हाईलेवल ब्रिज का उद्घाटन, 7.15 करोड़ की लागत वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही 5.73 करोड़ रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और 5.21 करोड़ रुपए की 11 नल-जल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तराना के श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उज्जैन को सांस्कृतिक राजधानी बनाना प्रयास कर रही है। इसके लिए लगातार काम जारी हैं। सीएम ने आगे कहा कि शिप्रा नदी के जल से कुंभ स्नान सुनिश्चित करने के लिए 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले : तुअर दाल का समर्थन मूल्य, गेहूं की प्रोत्साहन राशि तय

सीएम का तंज, धर्म पर पीछे हट जाती है कांग्रेस

इधर, तराना में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार मंच छोड़कर निकल गए थे। जिसकी खबर लगते ही सीएम ने मामले में कांग्रेस पर तंज कसा। विधायक परमार के कार्यक्रम में से चले जाने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस में साहस नहीं है कि वह बैठकर हमारी बातें सुन सके। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में कांग्रेस अध्यक्ष की बुद्धि भ्रमित हो गई थी, इसलिए उन्होंने कहा था कि कुंभ में नहाने से क्या होता है?... तंज कसते हुए आगे कहा कि जब आपको सांप-बिच्छू के मंत्र नहीं आता है तो आप उन्हें छेड़ते क्यों हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की बात आते ही कांग्रेस पीछे हट जाती है।

उज्जैन और शाजापुर के 100 गांवों को मिलेगा लाभ

बता दें कि 2489.65 करोड़ की इस परियोजना से उज्जैन और शाजापुर के 100 गांवों की 30218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उज्जैन की तराना और घटिया तहसीलों को फायदा मिलेगा। तराना विधानसभा क्षेत्र के 83 गांवों की 27 हजार 490 हेक्टेयर भूमि और शाजापुर जिले के 17 गांवों की 2728 हेक्टेयर जमीन को इस परियोजना से पानी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

कैग की रिपोर्ट में खुलासा, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगरीय निकाय, गड़बड़ा रहा काम

MP के इन कर्मचारियों की बढ़ेगी मुसीबत, अटकेगा एरियर, जा सकती है नौकरी

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ नर्मदा-शिप्रा परियोजना का लोकार्पण: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइपलाइन का उद्घाटन किया।

✅ 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम: शिप्रा नदी के जल से कुंभ स्नान सुनिश्चित करने के लिए 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

✅ उज्जैन और शाजापुर के 100 गांवों को इस परियोजना से सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी।

✅ कार्यक्रम में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मंच छोड़ दिया, सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा।

✅ इस कार्यक्रम में कई अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया, जैसे ब्रिज, स्वास्थ्य केंद्र और नल-जल परियोजनाएं।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • लोकार्पण
  • cm mohan
  • नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती