इंदौर में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, धार में रहेंगे उमंग सिंघार

Amresh Kushwaha | Dec 21, 2025, 08:41 IST
Share
cm-mohan-yadav-schedule-today-indore-umang-singhar-dhar
cm-mohan-yadav-schedule-today-indore-umang-singhar-dhar

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार जिले के दौरे पर रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज, 21 दिसंबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वे इंदौर में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का आज का कार्यक्रम-

सुबह 10 बजे वे इंदौर के समत्व में एक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद, 12:15 बजे वे इंदौर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दोपहर 2:20 बजे वे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वागत करेंगे।

इसके बाद, 2:50 से 3:50 बजे तक वे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

शाम 6:15 बजे वे भोपाल लौटने के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...ब्लाइंड बच्चों के धर्मांतरण का आरोप: चर्च में घमासान, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

उपराष्ट्रपति का इंदौर दौरा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का आज एकदिवसीय इंदौर दौरा है। वे अटल फाउंडेशन के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update : शीतलहर का ऑरेंज-येलो अलर्ट, हल्की बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल

धार में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का दौरा

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज धार जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे धामनोद में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही आम जन से मुलाकात भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम भी कई गतिविधियों से भरा है। वे सुबह 11:30 बजे धार के नालछा से धामनोद के लिए रवाना होंगे। यहां वे दोपहर 12:30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे वे धामनोद से सर्किट हाउस, धार के लिए रवाना होंगे। यहां वे दोपहर 2:30 बजे जनसामान्य से मुलाकात करेंगे। रात्रि का विश्राम वे सर्किट हाउस, धार में करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यान्ह भोजन पर संकट : चार माह की मजदूरी बकाया,11 लाख रसोइयों ने दी चूल्हा बंद हड़ताल की चेतावनी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा