दिन में ही तय हो गया आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला, बंद कमरे में दो बार कलेक्टर पर उतरा सीएम का गुस्सा!

Sourabh Bhatnagar | Mar 24, 2026, 12:04 IST
Share
cm mohan yadav strict action collector transfer sidhi mp
cm mohan yadav strict action collector transfer sidhi mp

सीएम मोहन यादव इन दिनों एक्शन मोड में हैं। रविवार को सीधी पहुंचे सीएम ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी। कुछ ही घंटों में उन्होंने जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटा दिया और 2013 बैच के आईएएस विकास मिश्रा को सीधी का नया कलेक्टर बना दिया।

Bhopal. इसके साथ ही सीएम मोहन ने सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को सस्पेंड करने का भी निर्देश दिया था।निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के कामकाज पर भी सवाल उठे थे।

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले सीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में एक बैठक की थी। अब सवाल यह है कि आखिर बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? चलिए, जानते हैं...

सीधी में सीएम का अचानक दौरा

जब सीएम मोहन यादव का विमान पनवार हवाई अड्डे पर उतरा, तो किसी को भी अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ घंटों में जिले के बड़े अफसरों को हटा दिया जाएगा। सीएम सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और लोगों ने अपनी शिकायतें उन्हें दीं।

सीधी विधायक रीति पाठक ने तो सार्वजनिक रूप से ही सीएम से शिकायत (कलेक्टर) कर दी। खबरें ये भी आईं कि इससे पहले सीएम ने बंद कमरे में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कलेक्टर Swarochish Somavanshi पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

40c45683-82e
40c45683-82e


कलेक्टर पर आरोप और सीएम का गुस्सा

सूत्रों के मुताबिक, जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर पर अनदेखी करने का आरोप लगाया था और कहा कि अधिकारी उनकी शिकायतों को नहीं सुनते। बैठक के बाद, सीएम ने शिकायतकर्ताओं से भी मुलाकात की, जहां और भी शिकायतें सामने आईं।

खासतौर पर विकास कार्यों में लापरवाही और अधिकारियों की मनमानी पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

सीएम का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को दो बार कमरे में तलब किया। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि जनता के काम में कोताही बरतने वालों की जगह फील्ड में नहीं है।

जो अधिकारी जिम्मेदारी नहीं निभाते, वो…

बैठक के तुरंत बाद, सीएम ने कहा कि नियुक्ति के साथ ही जिम्मेदारी भी तय हो जाती है। जो अधिकारी मैदान में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते, उन्हें वल्लभ भवन (मंत्रालय) में बैठा देना ज्यादा बेहतर है। सीएम ने संकेत दिए कि शाम तक इस मामले का नतीजा आ जाएगा। और जैसा कि सीएम ने कहा, शाम होते-होते कलेक्टर सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को निलंबित करने का आदेश भी दिया गया।

गुना एसपी पर भी कार्रवाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका से नाराजगी जताते हुए गुना एसपी अंकित सोनी को तुरंत हटाने का आदेश दिया। सोनी की जगह हितिका वसल को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।



सीधी के नए कलेक्टर विकास मिश्रा

सीधी कलेक्टर बदले जाने के बाद 2013 बैच के आईएएस विकास मिश्रा को जिले की कमान सौंपी गई है। डिंडौरी में बैगा आदिवासी महिला के हाथ पर अपना नंबर लिखने वाला किस्सा उन्हें खास बनाता है। मुख्यमंत्री सचिवालय में काम कर चुके मिश्रा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी छवि एक सुलझे हुए और सक्रिय अधिकारी के रूप में रही है।

a32a1c73-558
a32a1c73-558


आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी के बारे में जानें

स्वरोचिष सोमवंशी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी हैं। 24 दिसंबर 1984 को जन्मे सोमवंशी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने B.Tech (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग) किया है।

3 सितंबर 2012 को IAS के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। तब से वे मध्य प्रदेश कैडर में कई जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP के 27 IAS संभालेंगे 5 राज्यों में चुनावी कमान, बदले गए कई विभागों के प्रभारी

विवादों के बाद आदित्य सिंह को हटाया, बने संचालक भोपाल गैस त्रासदी

जिस गुना कैश कांड में SP नप गए, उसकी SDOP से जांच करवाने पर उठे सवाल

सीधी न्यूज: नए कलेक्टर आईएएस विकास मिश्रा: जानें LLB से IAS तक का सफर

Tags:
  • मोहन यादव
  • सीधी विधायक रीति पाठक
  • वल्लभ भवन
  • आईएएस विकास मिश्रा
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी
  • सीधी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई