रतलाम व उज्जैन जाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों की देंगे सौगात, छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार

Amresh Kushwaha | Oct 10, 2025, 08:53 IST
Share
cm-mohan-yadav-today-visit-ratlam-ujjain-umang-singhar-schedule-chhattisgarh
cm-mohan-yadav-today-visit-ratlam-ujjain-umang-singhar-schedule-chhattisgarh

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रतलाम और उज्जैन दौरे पर रहेंगे। यहां वे करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दोनों ही आज (10 अक्टूबर) अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जहां एक ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम और उज्जैन का दौरा करेंगे, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...

सीएम का रतलाम और उज्जैन दौरा

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रतलाम और उज्जैन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही, जनता को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरफ से मौत का मामला : सीएम मोहन यादव ने तमिलनाडू सरकार को ठहराया जिम्मेदार

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:30 बजे- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:05 बजे- रतलाम में संघ शताब्दी सभागार का लोकार्पण करेंगे, जो रतलाम के सरस्वती शिशु मंदिर में तैयार किया गया है।
  • दोपहर 1:30 बजे- सीएम उज्जैन जिले के उन्हेल जाएंगे। यहां इंगोरिया उन्हेल मार्ग का भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 3:25 बजे- उज्जैन में अवंतिका विश्वविद्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • शाम 4:40 बजे- कालिदास अकादमी में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 5:30 बजे- सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और नवीन नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...धर्मस्थलों को लेकर मास्टर प्लान, 2047 तक सभी को पक्का मकान, अधिकारियों के सामने सीएम मोहन यादव ने रखा विजन

छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम बिलासपुर जिले में आयोजित होगा। यहां वे संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही, आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, कहा- स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों का पाक कनेक्शन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 05:00 बजे- उमंग सिंघार बिलासपुर छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे- संगठन सृजन अभियान के तहत पत्रकारवार्ता करेंगे, जो जिला कांग्रेस कार्यालय बिलासपुर में होगी।
  • दोपहर 01:00 बजे- सकरी और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन के संबंध में चर्चा करेंगे।
  • शाम 04:00 बजे- कोटा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा और जनसामान्य से मुलाकात करेंगे।
  • रात्रि- उमंग सिंघार बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...उमंग सिंघार ने ब्लैकमेलर्स लिस्ट पर जताई आपत्ति, सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों की लिस्ट पर विवाद

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Leader of Opposition Umang Singhar
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा