पटवारी नियुक्ति पत्र कल देंगे सीएम Mohan Yadav, लेकिन भिंड-मुरैना, ग्वालियर जिलों से नहीं बुलाए पटवारी

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
THESOOTR
कल सीएम मोहन यादव देंगे पटवारी नियुक्ति पत्र।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने केवल 18 चिन्हित जिलों के ही चयनित हुए पटवारियों को बुलाया है और इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर जैसे जिलों के चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं है। ये वही जिले हैं जिन्हें लेकर सबसे ज्यादा चयन पर विवाद है।

संजय गुप्ता, INDORE. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पटवारियों को उनके नियुक्ति पत्र मिलने जा रहे हैं। पांच मार्च को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में यह आयोजन हो रहा है और सीएम डॉ. मोहन यादव ( Mohan Yadav ) द्वारा सांकेतिक तौर पर कुछ पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, बाकी सिंगल क्लिक पर पटवारी नियुक्ति पत्र अपलोड हो जाएंगे। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने केवल 18 चिन्हित जिलों के ही चयनित हुए पटवारियों को बुलाया है और इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर जैसे जिलों के चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं है। ये वही जिले हैं जिन्हें लेकर सबसे ज्यादा चयन पर विवाद है। वहीं आयोजन में कुल 21 विभागों के 8620 चयनितों को सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसमें सांकेतिक तौर पर सीएम द्वारा 15 को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

इन 18 जिलों के 1566 पटवारियों को बुलाया गया


भोपाल (160 चयनित पटवारी), इंदौर (147 पटवारी), धार (171 पटवारी), सीहोर (80 पटवारी), विदिशा (74 पटवारी), रायसेन (71 पटवारी), राजगढ़ ( 82 पटवारी), नर्मदापुरम (93 पटवारी), बैतूल (100 पटवारी), हरदा (21 पटवारी), उज्जैन (89 पटवारी), देवास (73 पटवारी), शाजापुर (51 पटवारी), आगर-मालवा (18 पटवारी), दमोह (68 पटवारी), सागर (144 पटवारी), गुना (77 पटवारी), अशोक नगर (47 पटवारी)। इस तरह कुल 1566 पटवारियों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। बाकी वेबकास्ट से जुड़ेंगे और इन्हें सिंगल क्लिक से नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

परीक्षार्थियों का सवाल : पटवारी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन हुए, फिर बिना टेक्निकल एक्सपर्ट जांच कैसे, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

1985 में ठेकेदारी से की थी Bansal Group ने शुरुआत

MP CABINET की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, हर जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज

जबलपुर HC ने कहा- 11 मार्च को MPPSC MAINS, इसलिए 12 की सुनवाई 7 को

21 विभागों के 8620 चयनितों को भी मिलेंगे नियुक्ति पत्र


राजस्व विभाग के साथ ही लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, किसान कल्याण और कृषि विकास, पशुपालन और डेयरी, पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और आवास, आयुष, सूकक्ष्म लघु और मध्य उद्यम, महिला और बाल विकास, श्रम, सामाजिक न्याय, भोपाल गैस त्रासदी विभाग, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी शिक्षा कौशल, सामान्य प्रशासन, जनजातीय कार्य, जनसंपर्क और वाणिज्यिक कर विभाग के चयनितों को भी नियुक्ति पत्र विभाग मिलेंगे।

मेहनती युवा खुश, वहीं बाकी विरोध की रणनीति में जुटे


इस आयोजन से मेहनती और चयनित युवा खुश है, आखिरकार आठ महीने के इंतजार और जांच के दौर से गुजरने के बाद उनकी मेहनत सफल हो रही है। चयनितों का कहना है कि जो मेहनत और ईमानदारी से चयनित है उन पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए, जो गलत है, उनकी जांच हो कार्रवाई हो लेकिन मेहनती को नियुक्ति पाने से नहीं रोका जाना चाहिए। उधर विरोध आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एनईवायू का कहना है कि यह सरकार गलत रही है, अभी तक जांच रिपोर्ट तक बताने को तैयार नहीं है। हम इसकी लड़ाई जारी रखेंगे।

Tags:
  • Mohan Yadav
  • पटवारी नियुक्ति पत्र
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें