किसानों को मिलेगा बोनस, CM मोहन यादव ने की घोषणा, जल्द होगा फैसला
Siddhi Tamrakar | Dec 30, 2024, 09:45 IST
mp cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सरकार छोटे किसानों को प्रति हेक्टेयर बोनस राशि देने पर जल्द ही फैसला लेगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सरकार छोटे किसानों को प्रति हेक्टेयर बोनस राशि देने पर जल्द ही फैसला लेगी। यह सहायता उन किसानों के लिए होगी जिनकी फसलों की सरकारी खरीद नहीं हो पाती और जो अपनी फसल अपने स्तर पर बेच देते हैं।
सीएम ने बताया कि बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बोनस देने का वादा किया गया था। अब सरकार इस दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को फसल के सही दाम मिल सके, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
सीएम ने यह भी कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए अभी न लाने की सलाह दी गई है। सरकार इसे आने वाली तारीख में एडजस्ट करने की योजना बना रही है। यह फैसला किसानों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओला, पाला, ठंड और अन्य मौसम संबंधित घटनाओं से फसलों के नुकसान को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान यदि संकट में हैं तो कलेक्टर के माध्यम से उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने बोरवेल खुले न रखने की सलह दी है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
छोटे किसानों को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि खास रूप से वे किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें फसल का सही दाम नहीं मिल पाता, उन्हें यह राशि का फायदा मिलेगा। ओला, पाला और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान के मामलों में भी सरकार ने जिला स्तर पर जरूरी निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
संकल्प पत्र में किया था वादा
धान खरीदी की तारीख में बदलाव
फसलों के नुकसान को लेकर जताई चिंता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari