सीएम सचिवालय में अफसरों के बीच कामकाज का बंटवारा, किस अफसर को क्या जिम्मेदारी... जानें पूरी खबर
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. मध्यप्रदेश CM सचिवालय में अफसरों के बीच कामकाज का बंटवारा किया गया है। नई जिम्मेदारियों के तहत अफसरों को महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं।
मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब मुख्यमंत्री (CM) सचिवालय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए अफसर आए हैं और उनके बीच काम को नए तरीके से बांटा गया है, ताकि हर जिम्मेदारी साफ रहे और काम तेजी से हो सके। सरकार ने काम को A से लेकर E तक अलग-अलग ग्रुप में बांटा है। हर ग्रुप के लिए अलग अफसर जिम्मेदार होंगे।
आइए, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि कौन अफसर क्या काम करेगा।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे पूरे मुख्यमंत्री कार्यालय का समन्वय देखेंगे।
आलोक कुमार सिंह मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी हैं। उनका काम ज्यादा मैदान और प्रशासन से जुड़ा रहेगा।
डॉ. इलैया राजा टी मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी हैं। उनका काम खासतौर पर दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़ा रहेगा।
4.
कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो सीधे मॉनिटरिंग और सिस्टम से जुड़ी हैं।
चंद्रशेखर वालिम्बे को मुख्यमंत्री के दौरे और जनता से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।
नीचे दी गई पीडीएफ को डाउनलोड कर जानें पूरी लिस्ट... किस अफसर को मिली क्या जिम्मेदारी...
ये खबरें भी पढ़ें...
सागर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 63 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, धरने पर बैठेगी कांग्रेस
यूनियन कार्बाइड मामला: हाईकोर्ट ने पूछा, 900 मीट्रिक टन राख के निष्पादन पर क्यों नहीं लगी रोक
यूनिवर्सिटी के बंगले पर विधायक चिंतामणि मालवीय का कब्जा: नोटिस मिला तो सीएम के आवास पर उठाए सवाल
मालेगांव ब्लास्ट में हाईकोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, महू के शर्मा और देपालपुर के चौधरी को राहत
आइए, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि कौन अफसर क्या काम करेगा।
1. नीरज मंडलोई: पूरे CM ऑफिस का समन्वय
उनका काम क्या रहेगा...
- मुख्यमंत्री तक आने वाली सभी फाइलों और ट्रांसफर प्रस्तावों पर नजर रखना और उनका निराकरण कराना।
- विभागों को भेजी जाने वाली नोटशीट की निगरानी और समीक्षा करना।
- मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आने वाले अनुरोधों की जांच करना।
- सिंहस्थ-2028 से जुड़े कामों की जिम्मेदारी।
- अलग-अलग विभागों की टॉप 20 प्राथमिक योजनाओं की समीक्षा करना।
2. आलोक कुमार सिंह: कार्यक्रम, बैठक और प्रशासनिक व्यवस्था
उनकी मुख्य जिम्मेदारियां...
- मुख्यमंत्री के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिला प्रशासन के साथ समन्वय।
- सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियां और नामांकन।
- मुख्यमंत्री कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था संभालना।
- सांसद और विधायकों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग।
- विधानसभा सत्र की तैयारी और सत्र के दौरान समन्वय।
- कानून और विधायी मामलों से जुड़े काम।
- मुख्यमंत्री परिषद की बैठकों का संचालन।
- “कृषि वर्ष” से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय।
3. डॉ. इलैया राजा टी: दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़ा काम
उनकी जिम्मेदारियां...
- केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से जुड़े पत्राचार का जवाब तैयार करना।
- विभागों से जानकारी लेकर मुख्यमंत्री की ओर से जवाब भेजना।
- मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का पूरा प्रबंधन (बैठक, अपॉइंटमेंट, कार्यक्रम)।
- भारत सरकार के पास लंबित मामलों का फॉलोअप।
4. कौशलेंद्र विक्रम सिंह : शिकायत, डेटा और डिजिटल सिस्टम
उनका काम...
- मुख्यमंत्री की मुलाकातों से पहले तैयारी और अधिकारियों से समन्वय।
- रोज के महत्वपूर्ण और संवेदनशील समाचारों पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाना।
- विजिलेंस शाखा के तहत गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई करवाना।
- सरकार की उपलब्धियों और फैसलों का डेटा इकट्ठा करना और अपडेट रखना।
- संकल्प पत्र (घोषणापत्र) के पालन की निगरानी।
5. चंद्रशेखर वालिम्बे: दौरे, आवेदन और सहायता कोष
उनका काम...
- मुख्यमंत्री के सभी दौरे तय करना और उनमें बदलाव करना।
- दौरे की जानकारी और जरूरी फोल्डर तैयार करना।
- मुख्यमंत्री से मिलने के लंबित अनुरोधों की सूची बनाकर रोज वरिष्ठ अधिकारियों को देना।
- जिलों और विभागों से कार्यक्रम के लिए जरूरी जानकारी जुटाना।
- जनता से मिलने वाले आवेदन और शिकायतों का समाधान।
- मुख्यमंत्री सहायता कोष और स्वेच्छानुदान से जुड़े काम देखना।
नीचे दी गई पीडीएफ को डाउनलोड कर जानें पूरी लिस्ट... किस अफसर को मिली क्या जिम्मेदारी...
ये खबरें भी पढ़ें...
सागर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 63 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, धरने पर बैठेगी कांग्रेस
यूनियन कार्बाइड मामला: हाईकोर्ट ने पूछा, 900 मीट्रिक टन राख के निष्पादन पर क्यों नहीं लगी रोक
यूनिवर्सिटी के बंगले पर विधायक चिंतामणि मालवीय का कब्जा: नोटिस मिला तो सीएम के आवास पर उठाए सवाल
मालेगांव ब्लास्ट में हाईकोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, महू के शर्मा और देपालपुर के चौधरी को राहत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari