सीएम यादव का युवाओं को बड़ा तोहफा, 2 लाख पदों पर होगी बंपर भर्ती

Amresh Kushwaha | Published:
Share
cm yadav
cm yadav

सालों से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द अलग-अलग विभागों में 2 लाख नई भर्तियां निकालने जा रही है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी राज्य सरकार मदद करेगी।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं को नई सौगात दी है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में सीएम यादव ने प्रदेश में बंपर भर्ती का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द अलग-अलग विभागों में 2 लाख नई भर्तियां निकालने जा रही है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी राज्य सरकार मदद करेगी।

2 लाख पदों पर भर्ती

सीएम मोहन यादव ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए महाकौशल ट्रेनिंग देने के साथ चेन इंडस्ट्री स्टेब्लिश्ड करेंगे। प्रदेश सरकार 2 लाख नई भर्तियां निकालने की तैयारी कर रही है। साथ ही जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, सरकार उनकी भी पूरी मदद करेगी।
आपको बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के रहने, खाने और कोचिंग फीस की व्यवस्था सरकार करेगी। साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन को ऐसे विधार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

युवाओं के सपने साकार करेगी सरकार

अमरवाड़ा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सपने को साकार करने में उनकी मदद करेगी। बता दें सरकार 7500 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा 11 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती का भी ऐलान बजट सत्र में किया गया था।

12 परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी

दूसरी तरफ पीईबी ने मध्य प्रदेश में साल 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिए हैं। इसमें 12 परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन खाली पदों के लिए परीक्षाएं आने वाले दिनों में होगी। पीईबी द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं की तारीख, समय और परीक्षा से संबंधित जानकारी MPPEB वेबसाइट पर मिल जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा महिला स्वास्थ्य सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, वनरक्षक, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इन 12 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

  • माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन वादन व नृत्य) तथा प्राथमिक शिक्षक (खेल, गायन वादन व नृत्य) चयन परीक्षा तथा माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा।
  • प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा।
  • महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा।
  • सहायक उपनिरीक्षक , प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा।
  • वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा।
  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केद्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (ANMTST) – 2023
  • प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)- 2023
  • समूह-3 उपयंत्री एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
  • समूह-4 के अंतर्गत सहायक वर्ग-3 व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा।
  • समूह-1 उपसमूह-3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
  • समूह-2 उपसमूह-3 स्वच्छता निरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
  • समूह-2 उपसमूह-4 सहायक संपरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
इन 12 परीक्षाओं का शेड्यूल से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए thesootr के इस लिंक पर क्लिक कर देखें - ( ईएसबी ने जारी किया मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल, अगस्त से शुरू होगी परीक्षा )

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • एमपी सीएम यादव
  • सीएम यादव
  • Mohan Yadav
  • GOVERMENT JOB
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?