मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, नीट और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में जुटे यूथ

Anjali Dwivedi | May 22, 2026, 18:09 IST
Share
cockroach-janta-party
cockroach-janta-party

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत हो गई है। परीक्षा में गड़बड़ी से परेशान युवाओं ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह डिजिटल आंदोलन अब धीरे-धीरे एक राजनीतिक दल का रूप ले रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना काम शुरू कर दिया है।
  • भोपाल में युवा कार्यकर्ता मयंक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।
  • इस दौरान नीट और नर्सिंग परीक्षा से परेशान छात्र भी मौजूद रहे।
  • सीजेपी (CJP) खुद को युवाओं और बेरोजगारों की आवाज़ बताती है।
  • सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद इस अनोखे आंदोलन की शुरुआत हुई।
मध्य प्रदेश की राजनीति में अब एक अनोखे दल की एंट्री हुई है। इसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रखा गया है। भोपाल में इस पार्टी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे मयंक ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान नीट परीक्षा और नर्सिंग घोटाले से पीड़ित युवा भी वहां थे।

मयंक ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं है। यह आज के जेन-जी (Gen-Z) युवाओं का एक बड़ा आंदोलन है। यह मंच किसी खास नेता या पार्टी के विरोध के लिए नहीं है। यह उस सुस्त सिस्टम के खिलाफ है, जिसने युवाओं का भरोसा तोड़ा है।

87203784-ab0
87203784-ab0


यूथ की आवाज दबाई जाती है- मयंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर सवाल पूछने पर युवाओं को दबाया जाता है। कई बार तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट तक बंद कर दिए जाते हैं। इतना ही नहीं अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं।

मयंक ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश में सीजेपी की कोर कमेटी बनेगी। उन्होंने विदेशी फॉलोअर्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स से जुड़े आरोपों को सरकारी दुष्प्रचार बताया।यह आंदोलन संस्थापक अभिजीत दीपके के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में अब युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू होगा।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेन विजन?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक से उनके जुड़ने का कारण पूछा गया। मयंक ने बताया कि वे खुद एक छात्र हैं। नीट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी से 22 लाख युवाओं का भविष्य अटक गया है। जांच एजेंसियां लगातार लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं। कई परीक्षाएं इसके चलते स्थगित भी करनी पड़ी हैं। लेकिन बड़े पदों पर बैठे लोग गलती मानने को तैयार नहीं हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेज पर मेलोडी चॉकलेट भी रखी गई थी। मयंक ने कहा कि मेलोडी खाइए और खुद जान जाइए। जब तक आप इस कड़वे सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेंगे, सच्चाई नहीं जान पाएंगे। उनका लक्ष्य किसी सत्ता से नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था से लड़ना है।

युवाओं के गुस्से की नई सियासत:भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, सरकार  पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप - The New Politics Of Youth Anger: 'cockroach  Janata Party ...
युवाओं के गुस्से की नई सियासत:भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप - The New Politics Of Youth Anger: 'cockroach Janata Party ...


कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत कैसे हुई?

इस पार्टी के नाम के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की तरफ से युवाओं पर एक टिप्पणी की गई थी। उस टिप्पणी में कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल हुआ था।

कहा गया था कि कुछ बेरोजगार युवा एक्टिविस्ट बनकर हर किसी पर हमला करते हैं। इसके अगले दिन ही इस डिजिटल आंदोलन (बेरोजगार युवाओं का आंदोलन) का जन्म हुआ।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

इस आंदोलन को शुरू करने वाले अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे 30 साल के एक डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कर रहे हैं।

अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजर भी रह चुके हैं। वे सोशल मीडिया पर देश के बड़े मुद्दों पर लिखते रहते हैं। अभिजीत के मुताबिक सीजेपी उन लोगों की पार्टी है, जिन्हें कोई नहीं पूछता। इसका नारा सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी है।

83505c67-216
83505c67-216


पार्टी के मैनिफेस्टो में किए गए 5 वादे

  • अगर CJP सत्ता में आई, तो किसी भी रिटायर्ड चीफ जस्टिस को राज्यसभा भेजने जैसी इनाम वाली राजनीति खत्म कर दी जाएगी।
  • किसी भी वैध वोट को डिलीट करने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई होगी। पार्टी का कहना है कि वोटिंग राइट छीनना लोकतंत्र पर हमला है।
  • महिलाओं को सिर्फ 33% नहीं, बल्कि 50% आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण संसद से लेकर कैबिनेट तक लागू होगा और इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी।
  • अंबानी और अडाणी समूह से जुड़े सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है, ताकि स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। साथ ही कथित गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराने का भी वादा किया गया है।
  • कोई विधायक या सांसद अगर दलबदल करता है, तो उस पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने और अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस का पद न देने की बात कही गई है।

FAQ

  1. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
    कॉकरोच जनता पार्टी एक नया डिजिटल आंदोलन और राजनीतिक दल है, जिसे युवाओं और बेरोजगारों की आवाज कहा जा रहा है। इसकी शुरुआत मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसमें कुछ युवाओं के लिए कॉकरोच शब्द का प्रयोग किया गया था। इसके बाद डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट अभिजीत दीपके ने इस अनोखे नाम से एक ऑनलाइन अभियान और पार्टी की नींव रखी।
  2. मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नेतृत्व कौन कर रहा है?
    मध्य प्रदेश में इस आंदोलन की कमान भोपाल के युवा सिविल सेवा अभ्यर्थी मयंक संभाल रहे हैं। उन्होंने भोपाल में नीट और नर्सिंग परीक्षा घोटाले से प्रभावित छात्रों के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
ये खबरें भी पढ़ें...

कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टा पर फॉलोअर्स 2 करोड़ पार, यूजर्स का दावा- ज्यादातर पाकिस्तानी

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, चार दिन में बीजेपी को पछाड़ा

चार दिन में कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, इंस्टा पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर CJP का जलवा, महुआ मोइत्रा भी होना चाहती हैं शामिल

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सोशल मीडिया
  • बेरोजगार युवाओं का आंदोलन
  • GEN-Z
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा