कांग्रेस का विधानसभा घेराव आज, 50 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा
Raj Singh | Dec 16, 2024, 08:37 IST
bjp congress
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने घेराव की योजना बनाई है। कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर आक्रामक आंदोलन की शुरुआत की है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन कांग्रेस के लिए आंदोलन का मंच बनने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने आज (16 दिसंबर) विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जातिगत जनगणना का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस इस मुद्दे को आंदोलन का रूप दे रही है। आज के घेराव के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है।
मध्यप्रदेश विधानसभा आज से, सवाल पूछने में विधायकों की रुचि नहीं
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि शहर में 1500 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को जवाहर चौक पर ही रोका जाएगा और वहीं प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। यदि किसी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो सख्ती से निपटा जाएगा।
रविवार को होटल पलाश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधानसभा घेराव के साथ आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से प्रदर्शन में भाग लेने का निर्देश दिया गया।
बेरोजगार, दलित, महिला और किसानों के मुद्दे पर विस घेरेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। भंवर जितेंद्र सिंह दोपहर 12.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे और घेराव के बाद पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल होंगे।
कांग्रेस का घेराव प्लान
कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर इकट्ठा होंगे। यहां से रैली के रूप में वे रंगमहल चौराहा और रोशनपुरा होते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस प्रदर्शन में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जातिगत जनगणना पर फोकस
मध्यप्रदेश विधानसभा आज से, सवाल पूछने में विधायकों की रुचि नहीं
पुलिस प्रशासन की तैयारी
कांग्रेस की रणनीतिक बैठक
बेरोजगार, दलित, महिला और किसानों के मुद्दे पर विस घेरेगी कांग्रेस
बड़े नेता रहेंगे मौजूद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari