नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया घेराव, फ्लाईओवर लोकार्पण पर अड़ी कांग्रेस
Neel Tiwari | Jun 11, 2025, 20:22 IST
congress-corruption-accusation
मंगलवार को निगम की सदन बैठक में जहां फ्लाईओवर के लिए कांग्रेस में रहते हुए महापौर की कोशिशों की तारीफ हुई थी, वहीं बुधवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर महापौर मुर्दाबाद के नारे गूंजे।
JABALPUR. जबलपुर में 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर के लोकार्पण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को युवा कांग्रेस और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया।
किसी के पिताजी के पैसे से नहीं बना फ्लाईओवर -
इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जिस फ्लाईओवर के लोकार्पण में देरी की जा रही है उसके लिए जनता ने काफी तकलीफें झेली हैं। शहर में जगह-जगह हो रही ट्रैफिक की समस्या को जनता ने इसी आस में नजरअंदाज किया था कि जल्द ही यह फ्लाईओवर बन जाएगा और उसके बाद उन्हें ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा की सरकार का पैसा जनता का पैसा है , फ्लाईओवर किसी के पिताजी के पैसों से नहीं बना है बल्कि यह जनता के पैसों से बना है, अब जब यह बन गया है तो इसका लोकार्पण होना चाहिए क्योंकि जनता को आपकी आपसी खींचतान से कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दे कि भाजपा ने बताया है कि इस फ्लाईओवर में अभी भी 30 करोड़ रुपए की लाइट लगा बाकी है लेकिन कांग्रेस की ओर से इसके लोकार्पण का समय तय कर दिया गया। जबलपुर कांग्रेस 14 जून शनिवार को शाम 4:00 बजे दशमेश द्वार के सामने फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाली है।
ये भी पढ़ें...
जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन
जबलपुर में बनकर तैयार प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, राजनीति की खींचतान में उलझा
प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए लखन घनघोरिया ने लगाई PIL, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त, जबलपुर से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन
नगर निगम कार्यालय का घिराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस के समर्थ अवस्थी ने बताया कि वह अपनी 9 सूत्रीय मांगों के लिए नगर निगम में ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार लाल दीवारों के पीछे छुप कर बैठे थे और उन्होंने पुलिस को सामने कर दिया, उन्होंने पुलिस पर बल प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में बिजली से लेकर पानी और सड़क तक जनता को समस्याएं हैं। वहीं निर्माण के नाम पर कई जगहों पर सड़क खोद दी गई हैं और नगर निगम इस निर्माण को अब भूल कर बैठा है, अगर जल्द ही नगर निगम अपनी कार्य प्रणाली को नहीं सुधारता तो कांग्रेस की सभी इकाइयां एक साथ मिलकर अब बड़ा आंदोलन करेंगी।
जबलपुर में बने लगभग 7 किलोमीटर के ओवरब्रिज के जनता के साथ मिलकर लोकार्पण करने का अल्टीमेटम देते हुए कांग्रेस ने चार दिन का समय दिया था। अल्टीमेटम के अनुसार गुरुवार को किए जाने वाले लोकार्पण को अब शनिवार को तय किया गया है।
शनिवार 12 जून को शाम 4:00 बजे दशमेश द्वार के सामने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंच कर इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करने की कांग्रेस ने घोषणा की है। इस दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा, तो अब कांग्रेस इस लोकार्पण में सफल होती है या पुलिस प्रशासन कांग्रेस को रोकने में सफल होता है यह आने वाले शनिवार को ही पता लगेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
किसी के पिताजी के पैसे से नहीं बना फ्लाईओवर - लखन घनघोरिया
उन्होंने कहा की सरकार का पैसा जनता का पैसा है , फ्लाईओवर किसी के पिताजी के पैसों से नहीं बना है बल्कि यह जनता के पैसों से बना है, अब जब यह बन गया है तो इसका लोकार्पण होना चाहिए क्योंकि जनता को आपकी आपसी खींचतान से कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दे कि भाजपा ने बताया है कि इस फ्लाईओवर में अभी भी 30 करोड़ रुपए की लाइट लगा बाकी है लेकिन कांग्रेस की ओर से इसके लोकार्पण का समय तय कर दिया गया। जबलपुर कांग्रेस 14 जून शनिवार को शाम 4:00 बजे दशमेश द्वार के सामने फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाली है।
ये भी पढ़ें...
जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन
जबलपुर में बनकर तैयार प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, राजनीति की खींचतान में उलझा
प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए लखन घनघोरिया ने लगाई PIL, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त, जबलपुर से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन
युवा कांग्रेस ने लगाये नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में बिजली से लेकर पानी और सड़क तक जनता को समस्याएं हैं। वहीं निर्माण के नाम पर कई जगहों पर सड़क खोद दी गई हैं और नगर निगम इस निर्माण को अब भूल कर बैठा है, अगर जल्द ही नगर निगम अपनी कार्य प्रणाली को नहीं सुधारता तो कांग्रेस की सभी इकाइयां एक साथ मिलकर अब बड़ा आंदोलन करेंगी।
बदल गया कांग्रेस के फ्लाईओवर लोकार्पण का समय
शनिवार 12 जून को शाम 4:00 बजे दशमेश द्वार के सामने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंच कर इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करने की कांग्रेस ने घोषणा की है। इस दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा, तो अब कांग्रेस इस लोकार्पण में सफल होती है या पुलिस प्रशासन कांग्रेस को रोकने में सफल होता है यह आने वाले शनिवार को ही पता लगेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari