इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त, जबलपुर से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन
Neel Tiwari | Published:
mp ladli behna yojana news
लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जून का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत और खुशी की खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 25वीं किस्त की तारीख तय कर दी गई है। अब 13 जून को इस योजना की अगली किस्त, यानी 1250 रुपए की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। खास बात यह है कि यह पैसा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं जबलपुर जिले से एक क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे। सरकार की इस घोषणा के बाद लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से किस्त मिलने में हो रही देरी को लेकर परेशान थीं।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहना को इस तारीख तक मिलेंगे 3000 रुपए प्रति माह
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया था। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश की 21 से 60 वर्ष की उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का मुख्य मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घरेलू खर्चों में सहायता देना है। अब तक इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.27 करोड़ महिलाएं ले चुकी हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी महिला आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक बनाता है।
हाल के महीनों में कुछ तकनीकी कारणों या प्रशासनिक प्रक्रिया के चलते इस योजना की किस्त मिलने में थोड़ी देरी हो रही थी। पहले यह राशि हर महीने की 10 तारीख तक ट्रांसफर कर दी जाती थी, लेकिन समय पर पैसे न मिलने से महिलाओं के बीच चिंता का माहौल बन गया था। अब सरकार ने इस माह में 13 जून की तारीख तय कर दी है, जिससे योजना की हितग्राही बहनों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं राशि ट्रांसफर करना महिलाओं में भरोसा बढ़ाने का काम करेगा।
खबर यह भी...रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना को मिलेगा बोनस, CM मोहन यादव ने किया एलान
पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात यह भी है कि इस बार जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र को इस ऐतिहासिक और राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेज़बानी का मौका मिला है। जबलपुर पहले से ही प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर रहा है, और अब इस योजना की 25वीं किस्त के मौके पर यह शहर पूरे राज्य की नज़रों में है। ग्राम बेलखेड़ा, जहाँ यह आयोजन होगा, अब सरकार की महिला कल्याण योजना के प्रतीक स्थल के रूप में याद किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जबलपुर की बरगी विधानसभा में होगा यह खास आयोजन
यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलखेड़ा (शाहपुरा) में आयोजित किया जाएगा। यह एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसका केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री द्वारा खुद एक बटन दबाकर पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में एक साथ रकम ट्रांसफर करना होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन की पूरी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन जबलपुर को सौंपी गई है, और इसे भव्य बनाने की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अफसरों की मौजूदगी तय मानी जा रही है।
योजना से महिलाओं की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
किस्त मिलने में हो रही थी देरी, अब मुख्यमंत्री की घोषणा से जागी उम्मीद
खबर यह भी...रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना को मिलेगा बोनस, CM मोहन यादव ने किया एलान
जबलपुर को मिला राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेज़बानी का गौरव
कलेक्टर कार्यालय ने की पुष्टि, कार्यक्रम को लेकर जोरों पर तैयारियां
जबलपुर जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 जून 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम बेलखेड़ा में “लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण” करेंगे। यह कार्यक्रम सिर्फ एक राशि ट्रांसफर कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी बहन को किसी तरह की असुविधा न हो।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari