बैगा आदिवासी की हत्या पर फिर सदन में हंगामा , सरकार पर जांच टालने के आरोप

Sanjay Sharma | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मंडला में बैगा आदिवासी के एनकाउंटर का मामला फिर से गरमाया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के सवाल पर राज्यमंत्री द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों ने सदन में हंगामा किया।

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को भी मंडला में बैगा आदिवासी के एनकाउंटर का मामला गर्माया रहा। ध्यानाकर्षण के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के प्रश्न पर राज्यमंत्री द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों ने गर्भगृह में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे विधायक पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी हिरन बैगा के आश्रितों को दो करोड़ की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।

खबर यह भी...भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में स्वीकारा- सौरभ शर्मा की नियुक्ति गलत, जानिए क्या कुछ कहा

मंत्री के जवाब पर शुरू हुआ हंगामा

राज्यमंत्री सदन में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के अलावा इसी विषय पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित विधायक नारायण सिंह पट्टा, ओमकार मरकाम के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश और 10 लाख की मदद के बारे में बताया। इस पर कांग्रेस विधायक रिटायर्ड हाइकोर्ट जज या विधायक दल से जांच कराने की मांग करने लगे।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए जैसे ही कहा जांच में नक्सली संबंध नहीं पाया गया तो एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी देंगे। फिलहाल 10 लाख रुपए पर्याप्त है यह सुनते ही कांग्रेस विधायक भड़क गए और हंगामा करते हुए गर्भगृह में आ गए। उन्होंने काफी देर तक गर्भगृह में नारेबाजी और हंगामा किया और फिर सदन से वॉकआउट कर दिया।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • मध्य प्रदेश
  • विक्रांत भूरिया
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
  • मंडला
  • मंडला अपडेट न्यूज
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?