मैं कांग्रेस में होते हुए संघ से जुड़ा हूं, सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का वीडियो वायरल

Manish Kumar | Jun 16, 2025, 19:29 IST
Share
congress-mla-bhairo-singh-parihar
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार ने एक कार्यक्रम में कहा कि वह कांग्रेस में होते हुए भी संघ से जुड़े हैं। उन्होंने संघ के लिए काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अर्पित हरदेनिया@आगर मालवा

मैं कांग्रेस में होते हुए, संघ से जुड़ा हूं। संघ का काम किया है और करता हूं। यह बात सुसनेर कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार (बापू) ने एक कार्यक्रम के दौरान कही है। संघ के लिए काम करने की बात कहते हुए उन्होंने कई और दावे भी किए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार अखिल भारतीय राजपूत महासभा के कार्यक्रम में गए थे। यहां उन्होंने खुले मंच से कहा कि आप सब यहां बैठे हो। आप सब यह जानते हो कि मैं कांग्रेस में होते हुए भी संघ से जुड़ा रहा। मैं आपका सम्मान करता हूं। कांग्रेसी होते हुए भी इतने पदाधिकारियों को मैं जानता हूं और संघ के लिए मैंने इतना काम किया है कि अभी दो साल पहले एक कॉम्प्रोमाइज करवाया था। संघ के लिए मैं भी काम करता हूं, वो भी कांग्रेसी होते हुए लेकिन बापड़ा गिनती के कांग्रेसी हैं। मी अगर संगठन में आई जावा तो वा तो इनकी **** मंडल अध्यक्ष बोलेगा कौन आया ये।

संघ के लिए काम करने का दावा एक कांग्रेस विधायक द्वारा किया जाना इसलिए चर्चा का विषय बना है क्योंकि, कांग्रेस आलाकमान अक्सर संघ की आलोचना करते नजर आता है।

ये भी पढ़ें...

एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव का ऐलान: 20 जून से 19 जुलाई तक चलेगी वोटिंग, 18 उम्मीदवार मैदान में

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर भी हुआ केस, आरोप मुस्लिम युवकों को हिंदू युवती से शादी के लिए दे रहे थे फंडिंग

यह बयान भी ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस लंगड़े घोड़ों और रेस के घोड़ों की तर्ज पर अपने नेताओं की पहचान कर रही है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, पार्टी में रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं को अलग किया जाएगा।

ऐसे में कांग्रेस विधायक के इस दावे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस किस तरह प्रतिक्रया देगी। यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल सुसनेर विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस विधायक का RSS से जुड़ाव, पंकज चतुर्वेदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

7ea5f03b-466
7ea5f03b-466

सुसनेर सीट से कांग्रेस के विधायक भैरो सिंह परिहार के संघ से जुड़ाव की बात स्वीकार करने वाला बयान आते ही, भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, "राहुल गांधी जी जिस आरएसएस को आप निरर्थक कोसते हैं, लेकिन आपके ही विधायक तो #RSS से जुड़े हुए हैं।"

उन्होंने राहुल गांधी को अपनी पार्टी में 'स्लीपर सेल' और 'घोड़े' न ढूंढने की सलाह दी, बल्कि यह भी कहा कि "बहुत सारे अच्छे लोग भी हो सकते हैं आपके दल में, हां ये हो सकता है कि वे अच्छे लोग आपके दिल में ना हों।"

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर आंतरिक मतभेदों और विभिन्न विचारधाराओं के सह-अस्तित्व पर बहस छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी अपने नेताओं को एकजुट रखने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें...

ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद : कांग्रेस ने RSS पर लगाया आरोप, बीजेपी का पलटवार

लक्ष्मण सिंह का कांग्रेस पर वार, बोले-पार्टी चाहती है मैं राहुल को देश का भविष्य मान लूं

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश | कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार बापू

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • RSS
  • कांग्रेस विधायक
  • मध्य प्रदेश
  • संघ
  • सुसनेर विधायक
  • कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार बापू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग