जबलपुर में इन 2 नेताओं में से एक होगा कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी, सौरभ नाटी शर्मा नगर अध्यक्ष पद पर माने

Rahul Garhwal | Updated:
Share
Congress will give ticket to either Lakhan Ghanghoria or Dinesh Yadav from Jabalpur Lok Sabha
Congress will give ticket to either Lakhan Ghanghoria or Dinesh Yadav from Jabalpur Lok Sabha

लोकसभा चुनाव में अब कुछ वक्त ही बचा है। जबलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान बहुत जल्द करने वाली है। इसके लिए 2 नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इन्हीं में से किसी एक को मैदान में उतारा जाएगा।

Jabalpur Lok Sabha Congress Candidate


नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके लिए 2 नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इन्हीं में से एक को प्रत्याशी बनाया जाएगा। जबलपुर में लगातार सौरभ नाटी शर्मा को सांसद प्रत्याशी बनाने की चर्चा गर्म है, लेकिन द सूत्र के सूत्रों के अनुसार, सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष का पद मिलना तय हुआ है। लखन घनघोरिया और दिनेश यादव में से किसी एक को टिकट दिया जाएगा।

क्यों हुई मुलाकात ?

In Jabalpur either Lakhan Ghanghoria and Dinesh Yadav will be Congress Lok Sabha candidate
In Jabalpur either Lakhan Ghanghoria and Dinesh Yadav will be Congress Lok Sabha candidate


अभी कुछ दिन पहले ही जबलपुर के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलने पहुंचे थे, आज फिर जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया की मुलाकात हुई। इस मुलाकात का मुख्य कारण लोकसभा में प्रत्याशी के चयन से जुड़ा हुआ है।

केवल दो दावेदारों में से होगा चयन

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे के खिलाफ ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने का कांग्रेस का मूड नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस एक अलग ही रणनीति खेलने जा रही है। हमारे विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जबलपुर में कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी लखन घनघोरिया या दिनेश यादव दोनों में से कोई एक ही हो सकता है। लखन घनघोरिया प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं, क्योंकि लखन घनघोरिया भारी बहुमत से जीतने वाले जबलपुर के इकलौते कांग्रेसी विधायक हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस इन पर सांसद का दांव खेलती है और ये जीत जाते हैं, तो एक विधायक की सीट पर कांग्रेस को उपचुनाव में फिर से अपनी ताकत झोंकनी होगी। उनकी सीट पर उनके बेटे यश घनघोरिया भी आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर लखन घनघोरिया हार जाते हैं, तो कांग्रेस के पास जबलपुर विधानसभा में वो इकलौती सीट बची रहेगी।

आशीष दुबे को टक्कर देने के काबिल दिनेश यादव

दूसरी ओर पूर्व विधायक दिनेश यादव ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ही पकड़ रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी आशीष दुबे को वे टक्कर देने के काबिल भी हैं।

एंटी आशीष दुबे फैक्टर

जबलपुर विधानसभा चुनाव के दौरान पाटन विधानसभा से आशीष दुबे का नाम काफी आगे चल रहा था। इसकी वजह ये थी कि वर्तमान विधायक अजय विश्नोई द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में बहुत से ऐसे बयान दिए गए थे जिसके कारण ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार अजय विश्नोई को इस सीट से टिकट नहीं मिलेगी और इसके बाद सबसे प्रबल प्रत्याशी आशीष दुबे ही माने जा रहे थे। लेकिन अनुमानों के उलट अजय विश्नोई को दोबारा विधानसभा का टिकट मिला और आशीष दुबे ने उन्हें हराने की पुरजोर कोशिश की। इसके बाद भी अजय विश्नोई ने अप्रत्याशित जीत हासिल की।

ये खबर भी पढ़िए..

47 IPS अफसर और 7 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर

जिंदा व्यक्तियों की कर दी अंत्येष्टि, किया करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा

अजय विश्नोई लेंगे बदला !

अजय बिश्नोई जैसे को तैसा के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी लोकसभा चुनाव में आशीष दुबे को हराने के लिए सारी लॉबी तैयार कर ली है। अजय बिश्नोई एक कदम आगे जाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलकर इसके बारे में बात कर रहे हैं। इस भितरघात का घाटा भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ सकता है। तो वहीं ग्रामीण प्रत्याशी होने के नाते दिनेश यादव का पलड़ा इस मामले में भारी नजर आ रहा है।

द सूत्र सबसे पहले बता रहा जबलपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम

शनिवार दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनावों की तारीख और आचार संहिता की घोषणा होगी। वहीं द सूत्र अभी से ये घोषणा कर रहा है कि जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी का टिकट सौरभ नाटी शर्मा को नहीं मिलेगा। जबलपुर से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी लखन घनघोरिया या दिनेश यादव ही होंगे।

Lok Sabha Elections | saurabh nati sharma | लोकसभा चुनाव | जबलपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • लखन घनघोरिया
  • saurabh nati sharma
  • सौरभ नाटी शर्मा
  • lakhan ghanghoria
  • Dinesh Yadav
  • दिनेश यादव
  • Jabalpur Lok Sabha
  • Jabalpur Lok Sabha Congress candidate
  • जबलपुर लोकसभा
  • जबलपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें