विवादों के मंत्री विजय शाह! कभी कुर्सी गई, कभी लाठी पड़ी, अब जुबान फिसली

Sandeep Kumar | Published:
Share
controversial minister-vijay-shah
controversial minister-vijay-shah

एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादों की लंबी फेहरिस्त है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से लेकर, शिवराज सिंह की पत्नी पर विवादित बयान देने तक, उनका राजनीतिक करियर हमेशा विवादों से घिरा रहा है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब वे अपने बयानों से बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं। पहले भी में प्रदेश तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर की गई टिप्पणी के चलते उन्हें मंत्री पद गंवाना पड़ा था।

वे जंगल में प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन पार्टी कर चुके हैं और एक बार टीआई को थप्पड़ मारने पर खुद पुलिस की पिटाई का शिकार भी हुए हैं। विद्या बालन की शूटिंग रुकवाना भी उनके विवादित इतिहास में दर्ज है। बार-बार के विवादों ने उनके राजनीतिक करियर को घेर लिया है और अब केंद्रीय नेतृत्व भी उनसे नाराज बताया जा रहा है। पार्टी के भीतर उनकी कुर्सी पर फिर से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री विजय शाह पर FIR, हो सकता है इस्तीफा, बदजुबानी पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कहने जैसे बयान ने उन्हें बीजेपी और विपक्ष दोनों के निशाने पर खड़ा किया है। यह मामला सिर्फ एक महिला अफसर का नहीं बल्कि सेना की गरिमा से जुड़ा हुआ है, और यही कारण है कि इस बार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनसे नाराज है।

ये खबर भी पढ़िए... बिल्डरों के जाल में फंसे आम लोग, राहत की उम्मीद टूटी

शिवराज की पत्नी पर टिप्पणी

विजय शाह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। एक बार उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर डबल मीनिंग टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। हालांकि चार महीने बाद वे फिर से मंत्री पद पर लौट आए, जिससे उनकी राजनीतिक पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... RRB NTPC भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पात्रता, पद, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

विद्या बालन की शूटिंग पर रोक

कोविड काल में विद्या बालन अपनी फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग कर रही थीं, तब विजय शाह वन मंत्री थे। उन्होंने अभिनेत्री को डिनर का न्योता दिया, जिसे विद्या बालन ने ठुकरा दिया। नाराज होकर मंत्री ने शूटिंग ही रुकवा दी। मामला मीडिया में उछला तो सरकार को पीछे हटना पड़ा और शूटिंग फिर से शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़िए... गोपनीय सैनिक ने खुद को मारी गोली, आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

नियम कायदों की उड़ाई धज्जियां

विजय शाह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए। चिकन पार्टी का वीडियो वायरल हुआ और जांच के आदेश दिए गए। हालांकि, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह घटना उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाती है।

टीआई को थप्पड़ मारने पर हुई पिटाई

1998 में विजय शाह ने खंडवा में एक टीआई को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर जमकर पीटा, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। यह घटना आज भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।

छात्रों से लेकर कैबिनेट तक का रास्ता

विजय शाह का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। वे कॉलेज राजनीति में सक्रिय रहे और 1990 में पहली बार विधानसभा पहुंचे। उसके बाद से वे आठ बार हरसूद से विधायक चुने गए हैं। आदिवासी नेता के रूप में उनकी पकड़ मजबूत रही है, लेकिन विवादों ने बार-बार उनके कद को चोट पहुंचाई है।





Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री विजय शाह
  • विद्या बालन
  • कर्नल सोफिया
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल