अजब गजब - बिना बछड़े को जन्म दिए दूध दे रही गाय, पशु चिकित्सक भी हुए हैरान

Shreya Nakade | Jun 20, 2024, 11:43 IST
Share
बिना बछड़ा जने दूध देने वाली गाय
बिना बछड़ा जने दूध देने वाली गाय

मध्य प्रदेश के दमोह में एक ऐसी गाय सामने आई है जो बिना बच्चे को जन्म दिए ही पिछले तीन महीने से दूध दे रही है। वेटनरी डॉक्टर ने गाय के हार्मोनल चेंजेस को इसकी वजह बताई है...

दमोह से बिना बछड़े को जन्म दिए गाय के दूध देने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बटियागढ़ ब्लॉक में ग्राम मुहली के देवेंद्र लोधी की गाय बिना बछड़े को जन्म दिए पिछले तीन महीने से दूध दे रही है ( cow milk without calf delivery )। अनोखा मामला सामने आने पर पशु चिकित्सक गाय की जांच करने पहुंचे।

मां बनने का आभास है वजह

बटियागढ़ में पदस्थ वरिष्ठ वेटरनरी डॉक्टर ने इस अनोखे मामले का कारण जानने गाय की मेडिकल हिस्ट्री जानी। उन्होंने इस मामले को बहुत दुर्लभ बताया। वेटनरी डॉक्टर के अनुसार बिना बछड़ा जने दूध देने की वजह हार्मोनल चेंजेस हैं ( hormonal changes in cow )। दरअसल, इस गाय के पेट में पहले गांठ थी। इसके चलते वह बछड़ा नहीं जन पा रही थी। ऐसे में गाय के मालिक ने इसका इलाज कराया।

इलाज से गांठ ठीक हुई पर गाय को बछड़ा जनने का आभास हो गया। गाय के यह समझने पर कि उसने बछड़ा जना है, उसके शरीर में हार्मोनल बदलाव हुए। यही कारण है कि बिना बछड़े को जन्म दिए गाय दूध दे रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल

दिन में 14 लीटर दूध दे रही गाय

बिना बछड़ा जने दूध देने वाली गाय के मालिक देवेंद्र लोधी ने बताया की उसने 2 साल पहले जबलपुर से जर्सी गाय खरीदी थी। गाय की बच्चेदानी में गांठ का इलाज करने डॉक्टरों ने दवा दी। देवेंद्र लोधी के अनुसार 1 हफ्ते तक दवा देने पर गाय के थनों में दूध आ गया। ऐसे में अब गाय दिन में कुल 14 लीटर तक दूध दे देती है।

ये खबर भी पढ़िए...

अजब-गजब : आज से मेरी बेटी तलाकशुदा है, चलो लड्डू खिलाती हूं...

इंदौर में 51 लाख पौधारोपण, एक पेड़ मां के नाम आयोजन में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का भी न्यौता

Tags:
  • cow milk without calf delivery
  • hormonal changes in cow
  • गाय की मेडिकल हिस्ट्री
  • बिना बछड़ा जने दूध
  • बिना बछड़ा जने दूध देने वाली गाय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच