साईं मंदिर के सामने मिले गोवंश अवशेष, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल

Neel Tiwari | Jun 07, 2025, 21:27 IST
Share
Cow remains found front
Cow remains found front

विहिप ने एक पुराने मामले का जिक्र किया, जब हनुमानताल थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले गोवंश के अवशेष मिले थे। बजरंग दल ने इस पर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

MP News: शनिवार दोपहर जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कृषि उपज मंडी के पास साईं बाबा मंदिर के सामने गोवंश के अवशेष पड़े मिले। यह दृश्य भयावह था और हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई। मंदिर के पास इस तरह की घटना ने स्थानीय जनमानस को प्रभावित किया।

विश्व हिंदू परिषद का विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी और बाद में थाना प्रभारी को शिकायत सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धार्मिक भावना भड़काने के तहत कड़ी कार्रवाई की माँग की। विहिप ने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्वनियोजित है और गाय, जिसे हिंदू धर्म में 'माँ' का दर्जा प्राप्त है, के प्रति गंभीर अपमान का प्रयास किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं पर बोले जीतू पटवारी उन्हें दृष्टि दोष हो गया

CCTV फुटेज में नीली ट्रॉली से गिरते दिखे अवशेष

घटना के बाद जब नजदीकी CCTV फुटेज खंगाले गए तो एक नीले रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली से गोवंश के अवशेष गिरते स्पष्ट दिखाई दिए। इससे साफ हो गया कि यह अवशेष बड़ी मात्रा में किसी अन्य स्थान पर ले जाए जा रहे थे। इस क्रूर दृश्य ने नगर की निगरानी व्यवस्था और 'कागजी चौकसी' की पोल खोल दी है।

ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी के चुनाव फिक्सिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने नकारा, दिया ये जवाब

विहिप की पूरी पड़ताल के बाद पहुंची पुलिस

घटना स्थल नगर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस की मौजूदगी रहती है। फिर भी एक बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से अवशेष गिरते रहे और किसी ने भी उसे नहीं रोका। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और उनकी पड़ताल पूरी हो जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। यह स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से उस ट्रैक्टर ट्राली का पता लगाने में कोई तत्परता नहीं दिखाई गई।

ये खबर भी पढ़िए... 85 परिवारों का घर उजाड़ कर विधायकों के लिए बंगले बना रही प्रशासन

जांच के बाद होगी गोवंश अवशेष होने की पुष्टि

विजयनगर थाना के महेंद्र मिश्रा ने बताया की गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर वह थाना स्टाफ लेकर मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में यह अवशेष एक ट्रैक्टर ट्राली से गिरते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि यह गोवंश के अवशेष हैं या नहीं यह जांच का विषय है।

ये खबर भी पढ़िए... Weather Forecast : एमपी में हल्की बारिश तो यूपी और राजस्थान में तेज गर्मी के आसार

हनुमानताल में भी हुई थी ऐसी घटना

विहिप ने इस मौके पर एक और पुराने मामले का जिक्र किया जब हनुमानताल थाना क्षेत्र में भी करीब 20 दिन पहले मंदिर परिसर के पीछे गोवंश के अवशेष मिले थे। बजरंग दल ने इस पर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन आज तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रहवासियों के अनुसार या साफ नजर आ रहा था कि यह गोवंश के ही अवशेष हैं लेकिन इस मामले में भी इसे अन्य जानवर का मांस बताकर रफा दफा करने की कोशिश की गई थी हालांकि इन अवशेषों को जांच के लिए लैब में जरूर भेजा गया है लेकिन इस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया और यह रवैया अपराधियों के हौसलों को बढ़ावा दे रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी समेत देशभर में अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआ

कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन: विहिप

विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विजयनगर और हनुमानताल की दोनों घटनाओं में शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को बार-बार अपमानित करने वाले तत्वों को अब कानून के कठघरे में खड़ा करना जरूरी है।

तनावपूर्ण स्थिति, प्रशासन के लिए अग्नि-परीक्षा

आए दिन सामने आ रहे ऐसे मामले फिलहाल शहर में धार्मिक तनाव की आशंका पैदा कर चुके है। सामाजिक संगठनों, व्यापारिक समुदाय और आमजन के बीच रोष है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस और जिला प्रशासन कितनी तत्परता दिखाते हैं और अब भी प्रशासन मामले को टालने की कोशिश करता है या दोषियों को गिरफ्तार कर एक सख्त संदेश देगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

गौमांस | एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • विश्व हिंदू परिषद
  • गौमांस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गोवंश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा