शिवपुरी की बेटी पूनम राष्ट्रपति भवन में लेंगी सात फेरे, ऐसा पहली बार हो रहा

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता
असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता

मध्य प्रदेश की पूनम गुप्ता की शादी 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में हो रही है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रपति भवन में किसी अधिकारी की शादी के लिए तैयारियां हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अधिकारी की शादी होने जा रही है। यह खास मौका मध्यप्रदेश के शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता को मिला है। पूनम CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और फिलहाल राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी जम्मू-कश्मीर में तैनात CRPF असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से 12 फरवरी को होने जा रही है।

खबर यह भी-राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का बदला नाम, प्रियंका गांधी ने जताई अपत्ति, जानें क्या होगा नया नाम ?

राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक शादी

आपको बता दें कि पहली बार राष्ट्रपति भवन में किसी अधिकारी की शादी के लिए तैयारियां हो रही हैं। पूनम गुप्ता शिवपुरी की रहने वाली हैं और उनके पिता रघुवीर गुप्ता नवोदय विद्यालय में काम करते हैं।

खबर यह भी-मोदी शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद , तैयारियां शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी खास इजाजत

पूनम गुप्ता की ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रभावित हुईं। जब उन्हें पूनम की शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में शादी की व्यवस्था तय की । इसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को आने की ही परमिशन मिलेगी।
खबर यह भी-रूस के राष्ट्रपति भवन पर हमला, पुतिन की हत्या की कोशिश, रूस ने कहा- यह आतंकवादी कृत्य

पूनम गुप्ता की उपलब्धियां

असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने शिक्षा और सेवा, दोनों क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने मैथ्स में ग्रेजुएशन और इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद, उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर से बी.एड. की डिग्री हासिल की। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का रिजल्ट यह रहा कि उन्होंने UPSC CAPF परीक्षा 2018 में 81वीं रैंक मिली और वे CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में चयनित हुईं।

उनकी नेतृत्व क्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में देखने को मिला, जहां उन्होंने CRPF की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। उनकी यह उपलब्धि देशभर में चर्चा का विषय बनी और महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित हुई। पूनम गुप्ता ने अपने समर्पण, अनुशासन और मेहनत से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

खबर यह भी-राष्ट्रपति भवन की आत्मा माना जाने वाला मुगल गार्डन अब कहलाएगा अमृत उद्यान, 15 एकड़ में लगे हैं 138 तरह के गुलाब

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • CRPF
  • द्रौपदी मुर्मू
  • राष्ट्रपति भवन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Poonam Gupta
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर